जबलपुर: आर्किटेक्ट, एडवोकेट, कॉमेडियन हों या व्यापारी सभी कह रहे जल्द हटाए जाएँ खतरनाक यूनिपोल

  • मुंबई की घटना के बाद भी नहीं कराई स्ट्रक्चरल जाँच, ट्रैफिक पुलिस से भी नहीं ली एनओसी
  • मानव जीवन के लिए खतरनाक यूनिपोल को लगाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
  • नागरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक यूनिपोल को तत्काल हटाना चाहिए।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-29 10:36 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में जगह-जगह नियमों का उल्लंघन करते हुए खतरनाक यूनिपोल टाँग दिए गए हैं, जो आँधी-तूफान में तबाही मचा सकते हैं। पिछले महीने 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आँधी में मुंबई में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद भी जबलपुर में खतरनाक यूनिपोल की स्ट्रक्चरल जाँच नहीं कराई गई। यूनिपोल लगाने में ट्रैफिक पुलिस से लोकेशन वाइज एनओसी नहीं ली गई। शहर के आर्किक्टेट, कॉमेडियन, एडवोकेट या फिर व्यापारी सब कह रहे हैं कि शहर से खतरनाक यूनिपोल हटाए जाने चाहिए।

नागरिकों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी

मानव जीवन के लिए खतरनाक यूनिपोल को लगाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इस मामले में पुलिस को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

-शहजाद अहमद शाह

एडवोकेट

शहर में नियम विरुद्ध तरीके से लगाए गए यूनिपोल की जाँच इंजीनियरों की समिति बनाकर की जानी चाहिए। नागरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक यूनिपोल को तत्काल हटाना चाहिए।

-बलराम सिंह वर्मा, कॉमेडियन

नगर निगम को मुंबई में होर्डिंग गिरने से हुई 16 मौतों से सबक लेना चाहिए। शहर में जगह-जगह लगाए गए खतरनाक यूनिपोल को हटाना चाहिए।

-प्रकाश राठौर,

उपाध्यक्ष, अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ

शहर में जगह-जगह लगाए गए यूनिपोल की स्ट्रक्चरल जाँच सक्षम इंजीनियर से करानी चाहिए, ताकि आँधी-तूफान में यूनिपोल सुरक्षित रह सकें। खतरनाक यूनिपोल को अनुमति नहीं देनी चाहिए।

-अर्जुन सिंह,

आर्किटेक्ट एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर

Tags:    

Similar News