रामाटोला में बाघ की दहशत, कुत्ते का किया था शिकार

  • कुत्ते का किया था शिकार
  • रामाटोला में बाघ की दहशत

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-25 13:58 GMT

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. गोरेगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत रामाटोला, मलपुरी, पिंडकेपार क्षेत्र में बाघ की दहशत निर्माण होने से किसानों में भय का माहौल है। रविवार रात को रामाटोला में स्थित फार्म हाउस के एक कुत्ते का बाघ ने शिकार किए जाने की घटना सामने आई है। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि रामाटोला, मलपुरी, पिंडकेपार, हीरापुर, बोडुंदा सहित अनेक ग्राम नागझिरा अभयारण्य से सटे हुए है। हमेशा इन क्षेत्रो में बाघ, तेंदुओं का विचरण देखा जाता है। वर्तमान में खरीफ धान फसल रोपाई का काम चल रहा है। किसान व खेत मजदूर इन दिनों खेतों में काम कर रहे हैं और इसी दौरान बाघ का विचरण करना किसानों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। रामाटोला निवासी रामलाल पटले के फार्म हाउस परिसर में बाघ ने कुत्ते का शिकार किया है। वहीं इस क्षेत्र में बाघ या तंेदुए के पंजे जैसे निशान पाए गए हैं। जिससे क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है। घटना की जानकारी गोरेगांव वन परिक्षेत्र को दी गई है। गोरेगांव वन विभाग के अधिकारियाें द्वारा जानकारी दी गई की उपरोक्त शिकार तथा पाए गए निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ या तेंदुआ हो सकता है।

Tags:    

Similar News