गोंदिया: मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी लागू करें लाडली बहना योजना, विधायक की मांग

विधायक अग्रवाल ने कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री से मिलकर की मांग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-27 14:07 GMT

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। विधायक विनोद अग्रवाल ने 26 जून को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुंबई में मुलाकात कर मध्यप्रदेश राज्य की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी महिलाओं की उन्नति के लिए लाडली बहना योजना शुरू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे मिलनेवाली राशि से महिलाओं के सक्षमीकरण और गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार की अत्यंत आवश्यकता होती है।

ताकि बच्चों में कुपोषण का प्रमाण कम हो और मां और बच्चा दोनों तंदरुस्त रह सकें। साथ ही हीमोग्लोबिन की कमी भी गर्भवती माताओं में पाई जाती है। योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

कैबिनेट बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे से भेंट कर उन्होंने यह मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए विचार करने का आवश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो रक्षाबंधन से पूर्व यह राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात होगी। 


Tags:    

Similar News