नियुक्ति: नित्यानंद झा बने गोंदिया के नए अपर पुलिस अधीक्षक

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-25 13:11 GMT

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी नित्यानंद झा को पदोन्नत कर नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार,23 नवंबर को निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर से पदभार ग्रहण किया। यहां बता दें कि 20 नवंबर को राज्य के गृह विभाग ने अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए है। जिसमें गोंदिया के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर का जिले में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उनका तबादला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जालना में किया गया है। उनके स्थान पर नित्यानंद झा की नियुक्ति की गई है।

पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले की संकल्पना से नक्सलग्रस्त एवं दुर्गम आदिवासी बहुल क्षेत्र की जनता के हित में क्रियान्वित किए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस दादालोरा खिड़की योजना के माध्यम से अनेक प्रकार के उपक्रम क्रियान्वित कर देवरी, सालेकसा, अर्जुनी मोरगांव तहसील एवं गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Tags:    

Similar News