उत्सव: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

  • सप्ताह तक विभिन्न आयोजन
  • मनाया गया क्रिसमस
  • हर्षोल्लास के साथ उत्सव

Bhaskar Hindi
Update: 2023-12-26 12:07 GMT

डिजिटल डेस्क, अकोला। प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, भाईचारा और त्याग की शिक्षा पर अमल कर उसे आचरण में लाया जाए। रेवरंड निलेश अघमकर ने सोमवार को आयोजित प्रार्थना सभा में संदेश दिया। उन्होंने आवाहन किया कि हम सभी अपने आचरण में प्रभु यीशु के संदशों को अवलंबित करें ताकि सभी का जीवन सहज हो सके। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर खदान की क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित बेथेल सेवियर्स एलायंस चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में वे बोल रहे थे।

एक सप्ताह तक विभिन्न आयोजन

अब से आठ दिनों तक सभी जगह ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान क्रिसमस पर नाटय मंचन, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, दर्शनीय स्थलों की यात्रा जैसे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 30 दिसंबर की रात या 1 जनवरी को प्रार्थना सभा के बाद, कई चर्चों के सदस्यों के लिए एक फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 31 दिसंबर की रात को फिर वॉच नाइट का आयोजन किया गया है। कैरोल पार्टिया घर-घर जाती हैं और नए साल के गीत प्रस्तुत करती हैं। 1 जनवरी नये साल का दिन भी है जिसे ईसाई लोग एक त्यौहार की तरह मनाते हैं। इस प्रकार, ईसाई बांधव 24 दिसंबर से नए साल तक क्रिसमस मनाते हैं।

24 दिसंबर की रात ईसाई युवाओं ने विभिन्न चर्चों द्वारा आयोजित कैरोल पार्टी में भाग लिया रात भर घरों में जाकर क्रिसमस गीत गाए और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां इस बार सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सोमवार 25 की सुबह सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित बेथेल सेवियर्स अलायंस चर्च में रेव्हरेंड नीलेश अघमकर ने संदेश दिया। 

Tags:    

Similar News