गडकरी को ऑफर: उद्धव ने कहा - भाजपा से इस्तीफा दो, हम देंगे आघाड़ी से टिकट, फडणवीस का पलटवार

उद्धव ने कहा - भाजपा से इस्तीफा दो, हम देंगे आघाड़ी से टिकट, फडणवीस का पलटवार
  • फडणवीस ने कहा-जिस पार्टी का बैंड बजा हो, उस
  • उद्धव के दावे को शिरसाट का समर्थन
  • पहली लिस्ट में नाम नहीं आने पर उठी बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई. शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को भाजपा छोड़कर महाविकास आघाड़ी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। धाराशिव की सभा में ठाकरे ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र के नेताओं की कद्र नहीं करती। गडकरी का नाम भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में इसीलिए नहीं आया। वह भाजपा से इस्तीफा दें तो आघाड़ी से उन्हें टिकट तो देंगे ही जिताकर भी लाएंगे। ठाकरे के बयान पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जिस पार्टी का बैंड बजा हुआ है वह हमारे नेता को ऑफर दे रही हैं। ठाकरे ने गडकरी का नाम भाजपा की पहली सूची में नहीं आने पर भाजपा पर निशाना साधा था। उद्धव ने एक बार फिर दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा और शिवसेना में ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय हुआ था। लेकिन बाद में अमित शाह मुकर गए।

शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि भाजपा-शिवसेना में उस समय ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी थी। लेकिन पहले ढाई साल तक भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय उद्धव भाजपा के साथ नहीं जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने शिंदे से कहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर वह भाजपा से बात करें। इसी बीच तत्कालीन राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने ठाकरे को 5 वर्ष तक का मुख्यमंत्री पद देने का ऑफर दिया था और उन्होंने महाविकास आघाड़ी सरकार बना ली थी।

लोकसभा की उम्मीदवारी के कारण दिया खिलाफ फैसला

उद्धव ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नार्वेकर को उनकी शिवसेना के खिलाफ फैसला देने के लिए दक्षिण मुंबई से लोकसभा उम्मीदवारी देने का ऑफर दिया गया था।

पहली लिस्ट में नाम नहीं आने पर उठी बात

बता दें कि, उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितीन गडकरी का नाम भाजपा की पहली सूची में शामिल नहीं होने पर भाजपा पर निशाना साधा था। उनका कहना था कि भाजपा ने महाराष्ट्र कांग्रेस से गए कृपाशंकर सिंह जैसे भ्रष्ट नेता के नाम की घोषणा पहली लिस्ट में कर दी लेकिन गडकरी जैसे बेहतरीन मंत्री का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की लिस्ट में गडकरी का नाम पहले नंबर पर होगा।

Created On :   9 March 2024 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story