- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राष्ट्रीय संकट के वक्त ठाकरे परिवार...
Mumbai News: राष्ट्रीय संकट के वक्त ठाकरे परिवार यूरोप में छुट्टियां एन्जॉय कर रहा था, म्हस्के का हमला

- शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने बोला जोरदार हमला
- उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के पर्यटकों के लिए श्रीनगर गए*
Mumbai News. मुंबई, कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना के बाद देश में संकट का माहौल है। महाराष्ट्र से कश्मीर गये हजारों पर्यटकों की सही-सलामत लाने के लिए शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद श्रीनगर में डेरा डाले हुए हैं। परंतु ऐसे राष्ट्रीय संकत के माहौल में ठाकरे परिवार विदेश में छुट्टियां एन्जॉय कर रहा है। इस प्रकार का जोरदार हमला शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने बोला है। वे बालासाहेब भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सांसद म्हस्के ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरा अधूरा छोड़कर स्वदेश लौटेस अमित शाह स्वयं पहलगाम पहुंचे। श्रीनगर में मदद की राह देख रहे मराठी पर्यटकों के लिए उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंचे तो उबाठा गुट को मिर्ची क्यों लग रही है? यहां के पर्यटकों के लिए तुमने पानी की बोतल भी भेजी है क्या? इस प्रकार का दो टूक सवाल सांसद म्हस्के ने संजय राऊत से पूछा है। मराठी अस्मिता, मराठी हित की डींग हांकने वाले क्यों नहीं अपना विदेश दौरा छोड़कर देश में लौटे, इस प्रकार का तीखा तंज भी उन्होंने उबाठा को लगाया है। एकनाथ शिंदे श्रीनगर में मदद करने के लिए पहुंचे तुम्हारे नेता की तरह यूरोप में ठंडी हवा के स्थान पर नहीं गये। ऐसी टिप्पणी सांसद म्हस्के ने की है।
महाराष्ट्र से पर्यटन के लिए गये सैकड़ों पर्यटकों के लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है। परंतु उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं कल श्रीनगर पहुंचे। आपतकालीन परिस्थिति में काम करने का अनुभव होने की वजह से शिंदे स्वयं पर्यटकों को दिलासा देने और पर्यटकों की वापसी की यात्रा को सुखद बनाने के काम कर रहे हैं। इस प्रकार की जानकारी देते हुए सांसद म्हस्के ने आगे कहा कि शिवसेना के माध्यम से बुधवार को 75 पर्यटक विशेष विमान से महाराष्ट्र सुरक्षा व सही-सलामत पहुंचे। आज दो विशेष विमान से करीब 270 पर्यटक मुंबई वापस आने वाले हैं। जिसमें वर्धा, नागपुर के करीब 45 पर्यटकों का भी समावेश है। जो पिछले दो दिनों से सीआरपीएफ के कैंप में रह रहे थे। उन्हें वापस लाने की व्यवस्था किये जाने की जानकारी सांसद म्हस्के ने दी। इससे पहले इरसालवाडी भूस्खलन दुर्घटना, कोल्हापुर में आई बाढ़, केरल में आई बाढ़ जैसे नैसर्गिक आपदा के दौरान एकनाथ शिंदे ने ने नागरिकों को मदद करने का काम घटनास्थल पर पहुंच कर किया हुआ है। हिंदुह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे का संस्कार शिंदे पर है। लोगों की मदद करना उनके स्वभाव में है, इसी वजह से वे श्रीनगर में गये, इस प्रकार की जानकारी सांसद म्हस्के ने दी।
आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र के पर्यटकों की मौत हुई है, इसके बावजूद इधर संजय राऊत हिंदू-मुस्लिम कर रहा है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है, इस प्रकार की तीखी टिप्पणी सांसद म्हस्के ने की है। पाकिस्तान और आईएसआई की भाषा बोलने वाले संजय राऊत की जांच होनी चाहिए, इस प्रकार की मांग बी सांसद म्हस्के ने की है।
Created On :   24 April 2025 9:16 PM IST