Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 26 April 2025 5:38 PM IST
'ज्यादा सोचने का नहीं, बस कर डालते हैं!', मोनालिसा का यह पोस्ट हो रहा वायरल
मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह फोटोशूट उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात करें तो मोनालिसा ने प्रिंटेड शर्ट के साथ स्कर्ट पहनी हुई है और अपने बालों को खुला छोड़ा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने वाइट शूज पहने हुए हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - 'ज्यादा सोचने का नहीं, बस कर डालते हैं!'
- 26 April 2025 4:51 PM IST
बांग्लादेश बीएनपी-आवामी लीग के बीच वर्चस्व की लड़ाई, 50 से अधिक घायल
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और अवामी लीग के समर्थकों के बीच हबीगंज के नौगांव गांव में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। सिलहट उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
- 26 April 2025 4:41 PM IST
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश के सभी न्यूज चैनलों, मीडिया प्लेटफार्मों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा संबंधी अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज, रियल-टाइम रिपोर्टिंग या स्रोतों पर आधारित जानकारी का प्रसारण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- 26 April 2025 4:05 PM IST
अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद लें, जंक फूड से बचें
शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के निदेशक डॉ. एस.के. सरीन का कहना है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद लेना और जंक फूड से बचना बहुत जरूरी है। डॉ. सरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जैसा इसके नाम से ही साफ है, जंक फूड कूड़े में फेंकने लायक है। अगर इसे रोजाना खाते रहेंगे तो लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसे डस्टबिन में डालना चाहिए। अगर आप अपने पेट और आंतों को डस्टबिन समझते हैं, तभी इसे खाएं, वरना बचें।"
- 26 April 2025 3:41 PM IST
कोस्टल स्टेट्स मीट 2025 255 करोड़ रुपए की लागत वाली मत्स्य परियोजनाओं को किया जाएगा पेश
केंद्र सरकार 28 अप्रैल को मुंबई में ‘कोस्टल स्टेट्स मीट 2025’ का आयोजन करने जा रही है, जिसमें समुद्री मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 255 करोड़ रुपए की लागत वाली मत्स्य परियोजनाओं को पेश किया जाएगा। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्य पालन विभाग, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
- 26 April 2025 3:37 PM IST
भाजपा ने प्रदूषण के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का किया षड्यंत्र - सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर प्रदूषण के मामले में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व दिल्ली में प्रदूषण खत्म करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे वादे पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैं।
- 26 April 2025 3:27 PM IST
लंदन पहलगाम हमले को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी अधिकारी की शर्मनाक हरकत
पहलगाम आतंकी हमले के बाद लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एक वरिष्ठ अधिकारी के आपत्तिजनक व्यवहार ने तनाव को और बढ़ा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और भारतीय यूजर इस पर तीखी आलोचना व्यक्त कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी उच्चायोग के बाहर पहलगाम अटैक के खिलाफ अपना विरोध और गुस्सा जाहिर करने के लिए इक्ट्ठा हुए थे।
- 26 April 2025 3:25 PM IST
सोशल मीडिया इंफ्लुएंस मिशा अग्रवाल का हुआ निधन, खुद घरवालों ने दी जानकारी
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिशा अग्रवाल का निधन हो गया है। 24 अप्रैल को मिशा ने आखिरी सांस ली थी जिसकी जानकारी खुद उनके घरवालों ने दी है। मिशा के इंस्टाग्राम पर ही पोस्ट करके बताया है कि अपने बर्थडे से महज दो दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिशा के इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में लिखा है- मिशा अग्रवाल, 26 अप्रैल 2000- 24 अप्रैल 2025। हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। आपने उसे और उसके काम को जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्लीज उसे अपनी याद में रखें और उसकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।
- 26 April 2025 3:11 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान
पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बहुत हृदयविदारक घटना हुई है। अभी तक भारत सरकार ने बहुत कड़े निर्णय लिए हैं। हमने सिंधु समझौते को भी रद्द किया है। आप विश्वास रखिए क्योंकि मोदी सरकार द्वारा ऐसे आतंकवादियों को ढूंढ़कर सबक सिखाया जाएगा। भारत के लोग बहुत गुस्से में है।'
- 26 April 2025 2:58 PM IST
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लखनऊ विश्वविद्यालय में बयान
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ विश्वविद्यालय में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा, "छात्रों में बड़ा उत्साह दिखा। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हू कि प्रधानमंत्री मोदी का 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का संकल्प जरूर सफल होगा। जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें भी देश की आवाज को सुनकर समर्थन में आना पड़ेगा।"
Created On :   26 April 2025 8:00 AM IST