Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 19 April 2025 2:35 PM IST
Chhindwara News: हनीट्रैप...युवकों को फंसाती थी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड करता था अवैध उगाही
देहात पुलिस ने शहर के युवाओं को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाली बंटी-बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। गर्लफ्रेंड मोबाइल के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाकर घर बुलाती थी और फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध उगाही करते थे।
- 19 April 2025 2:25 PM IST
Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया का एक युवक इमली के पेड़ से गिरा, नागपुर में मौत
कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया का एक युवक ठेकेदार के साथ मजदूरी पर इमली तोडऩे गया था। गुरुवार दोपहर को इमली तोड़ते वक्त वह पेड़ से गिर गया था। ठेकेदार ने घायल को जिला अस्पताल लाया और यहां से उसे नागपुर ले गया था।
- 19 April 2025 2:14 PM IST
Chhindwara News: सडक़ हादसा...पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
- 19 April 2025 2:05 PM IST
Satna News: अलग-अलग जगह खेत-खलिहान और नरवाई में लगी आग
मैहर और सतना जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को खेत-खलिहानों के साथ नरवाई में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं, जिनमें किसानों की फसल नष्ट हो गई तो आबादी क्षेत्र के जलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया था।
- 19 April 2025 1:55 PM IST
Satna News: सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत डालीबाबा चौराहे के पास किराना दुकान से शराब जब्त, दो बंदी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत डालीबाबा चौराहे के पास किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कायमी की गई है।
- 19 April 2025 1:44 PM IST
Satna News: बरौंधा थाना अंतर्गत जवारिन गांव के पास ऑटो पलटने से बालक की मौत
बरौंधा थाना अंतर्गत जवारिन गांव के पास ऑटो पलटने से बालक की मौत हो गई, जिस पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि धीरज पुत्र बल्ला खैरवार 13 वर्ष, निवासी जवारिन अपनी मां के साथ गुरुवार दोपहर को कहीं गया था, मगर जब शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे ऑटो में बैठकर घर लौट रहा था।
- 19 April 2025 1:35 PM IST
Satna News: ट्रक से डीजल चोरी कर भागा आरोपी गिरफ्तार
रामनगर थाना क्षेत्र के जिगना में ट्रक से डीजल चोरी कर भागे आरोपी को पुलिस ने 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। टीआई टीकाराम कुर्मी ने बताया कि संजय कुमार पुत्र मुन्नालाल यादव 29 वर्ष, बीते काफी समय से गोरसरी के संजीव सिंह परिहार का ट्रक चला रहा था।
- 19 April 2025 1:24 PM IST
Satna News: मजदूरी के बहाने ले जाकर महिला श्रमिक से रेप के बाद कुएं में धकेला
मजदूरी के बहाने रीवा से महिला श्रमिक को मैहर जिले के ताला क्षेत्र में ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और मोबाइल-पैसे छीनकर गहरे कुएं में धकेल दिया, जिसे ग्रामीणों की मदद से बचाकर गंभीर हालत में संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
- 19 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 19-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 18 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 19 April 2025 1:04 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 19-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 18 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत बढ़ी हैं।
Created On :   19 April 2025 8:00 AM IST