Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 19 April 2025 4:54 PM IST

    बड़े स्कोर की तरफ बढ़ी दिल्ली, 15 वें ओवर में स्कोर हुआ 140 के पार

    आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मैच गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। दिल्ली ने इतना स्कोर केवल 14.3 ओवर में बना लिया है। अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 19 April 2025 4:33 PM IST

    कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा जब तक वंचित वर्गों की असल हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक न्याय अधूरा रहेगा। अगर आप महिला, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े, पसमांदा, EWS या अल्पसंख्यक वर्ग से हैं, या इन वर्गों का नेतृत्व करते हैं, तो हमारे ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ से जुड़ें।

  • 19 April 2025 4:15 PM IST

    पीडीए को डराने की कोशिश-अखिलेश यादव

    सपा से राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर यादव ने कहा कि हमला पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। पूर्व सीएम ने सांसद के आवास पर हुए अचानक हमले को साजिश बताया। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश की गई। अखिलेश यादव के दौरे को लेकर आगरा में अलर्ट है, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

  • 19 April 2025 4:09 PM IST

    GT vs DC : टॉस जीतकर गुजरात ने की बॉलिंग, दिल्ली के दो विकेट गिरे

    आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मैच गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए पॉवरप्ले यानी 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। करुण नायर 19 और कप्तान अक्षर पटेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ओपनर अभिषेक पोरेल 18 और केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गुजरात की तरफ से अशरद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिए।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा।

    इम्पैक्ट - शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, करीम जनत।

    दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

    इम्पैक्ट - जैक फ्रेजर मैगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।

  • 19 April 2025 4:02 PM IST

    योगी सेना ने किया सपा सांसद के घर हमला -अखिलेश

    उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम जारी है। सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सियासी घमासान के बीच शनिवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने उनके संजय प्लेस स्थित आवास पहुंचे। हालही में सांसद सुमन के घर के बाहर हुए हमले को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा हमला करणी सेना नहीं ये योगी सेना ने किया , जिसकी फंडिंग सरकार से हो रही है।

  • 19 April 2025 3:50 PM IST

    ट्रंप का करीबी तुर्किये मूल के अमेरिकी नागरिक मेहमत

    तुर्किये मूल के अमेरिकी नागरिक मेहमत को ट्रंप का करीबी माना जाता है। मेहमत अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी के साथ मिलकर काम करेंगे। लड़की के अचानक बेहोश होने और गिरने से व्हाइट हाउस में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों को गर्ल की तस्वीर लेने से मना कर दिया था। लड़की की तुरंत मदद की गई। बाद में ट्रंप खुद लड़की के पास पहुंचे और उसका हालचाल जाना। राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ कार्यक्रम होते ही कार्यक्रम को तुरंत समाप्त कर दिया। 

  • 19 April 2025 3:30 PM IST

    व्हाइट हाउस में मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर के चीफ के तौर पर मेहमत ओज ने पद की ली शपथ

    व्हाइट हाउस में  मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर के चीफ के तौर पर मेहमत ओज ने पद की शपथ ली। शपथ के दौरान मेहमत ओज के परिवार की एक लड़की बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रोग्राम को शीघ्र खत्म कर दिया। मेहमत ओज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संचालित हो रहा था। इसी दौरान मेहमत की 11 साल की पोती फिलोमेना बेहोश होकर गिर गई। हमत ओज एक कार्डियोथोरेसिस सर्जन और अवार्ड विजेता टीवी शो के पूर्व होस्ट रह चुके हैं। मेहमत मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर के 17वें चीफ होंगे।

  • 19 April 2025 3:26 PM IST

    व्हाइट हाउस में बेहोश हुई लड़की, ट्रंप ने खत्म किया प्रोग्राम

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रोग्राम को तुरंत बंद कर दिया था, जब कार्यक्रम में एक 11 साल की लड़की अचानक बेहोश होकर गिर गई थी। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर का बजट करीब 1.7 खरब डॉलर है। यह एजेंसी 16 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रोवाइड करती है। मेहमत साल 2009 से लेकर 2022 तक चलने वाले मशहूर डॉ. ओज शो के लिए जाने जाते हैं। मेहमत कोलंबिया विश्विविद्यालय में मेडिकल स्कूल के प्राध्यापक भी रहे हैं।

  • 19 April 2025 2:58 PM IST

    Chhindwara News: शहर में बिगड़ी जलवितरण व्यवस्था, वार्ड क्रमांक 24 में पानी-पानी को तरसे स्थानीय रहवासी

    शहर में ही नगर निगम की जलवितरण व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। वार्ड क्रमांक 24 में हालात ये हैं कि यहां के स्थानीय लोगों को सुबह 4 बजे उठकर पानी के इंतजाम करने पड़ रहे हैं। यहां के लोगों के लिए निस्तार से लेकर पीने के पानी को लेकर एक ही कुआं था वो भी धसक गया।

  • 19 April 2025 2:46 PM IST

    Chhindwara News: प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर लोकार्पण महोत्सव में शंकराचार्य जी के हुए प्रवचन

    परमात्मा को प्राप्त करने की कामना करोगे, परमात्मा की प्राप्ति हो जाएगी तो किसी अन्य वस्तु को प्राप्त करने की इच्छा अपने आप नष्ट हो जाएगी। जब बड़ी वस्तु प्राप्त हो जाती है तो छोटी वस्तु को प्राप्त करने की इच्छा नहीं करते हैं, यह मनुष्य का स्वभाव है।

Created On :   19 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story