Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 19 April 2025 8:01 PM IST
IPL 2025 - खत्म हुआ 36वें मुकाबले का पहला पॉवर प्ले
आईपीएल 2025 में आज यानी शनिवार को डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट के 36वें और दिन के दूसरे मुकाबले का पहला पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक बल्लेबाजी कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने 2 बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर 46 रन बना लिए हैं।
- 19 April 2025 7:40 PM IST
IPL 2025 - GT ने 7 विकेटों से अपने नाम किया मुकाबला
आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मुकालबे में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेटों के नुकसान पर 204 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली।
- 19 April 2025 7:31 PM IST
IPL 2025 के 36वें मुकाबले की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के लिए मिचेल मार्श और ऐडेन मार्कराम की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरआत की है। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए पहला ओवर तेज गेंदबजा जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं।
- 19 April 2025 7:13 PM IST
LSG ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी
आईपीएल 2025 में आज यानी शनिवार को डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन किया गया। दिन के दूसरे और टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाइंट्स
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, अवेश खान, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
- 19 April 2025 6:45 PM IST
10 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया है। इस टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में गुजरात की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 94 रन जोड़ लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों में 110 रनों की जरूरत है।
- 19 April 2025 6:12 PM IST
दिल्ली ने का एक विकेट गिरा, कप्तान शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट
आईपीएल 2025 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 204 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जबाबव में गुजरात ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 5 गेदों में 7 रन बनाए। साई सुदर्शन और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।
- 19 April 2025 5:40 PM IST
दिल्ली ने गुजरात को दिया 204 रनों का लक्ष्य, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी, प्रसिद्ध कृष्णा को मिले 4 विकेट
आईपीएल 2025 में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मैच गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा आशुतोष शर्मा ने 37, करुण नायर ने 31 और केएल राहुल ने 28 रन की अहम पारी खेली। वहीं गुजरात की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान, इशांत शर्मा और साई किशोर को 1-1 सफलता मिली।
- 19 April 2025 5:07 PM IST
तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर नीतीश पर साधा निशाना
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर राज्य के मुखिया नीतीश कुमार और उनके नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। आपको बता दें हाल में बिहार में महागठबंधन इंडिया ने तेजस्वी को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार औऱ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर सरकारी खजाने को लूटने का बड़ा आरोप लगाया है।
- 19 April 2025 4:54 PM IST
बड़े स्कोर की तरफ बढ़ी दिल्ली, 15 वें ओवर में स्कोर हुआ 140 के पार
आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मैच गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। दिल्ली ने इतना स्कोर केवल 14.3 ओवर में बना लिया है। अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
- 19 April 2025 4:33 PM IST
कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा जब तक वंचित वर्गों की असल हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक न्याय अधूरा रहेगा। अगर आप महिला, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े, पसमांदा, EWS या अल्पसंख्यक वर्ग से हैं, या इन वर्गों का नेतृत्व करते हैं, तो हमारे ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ से जुड़ें।
Created On :   19 April 2025 8:00 AM IST