Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 12 April 2025 12:40 PM IST

    बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

     छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी से सटे जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। सर्च अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

  • 12 April 2025 12:30 PM IST

    आगरा में करणी सेना की जनसभा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    सनातन हिंदू महासभा के बैनर तले आज आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर आयोजित रैली को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह कार्यक्रम 'क्षत्रिय सम्मान' विषय पर केंद्रित होगा, समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में हाल ही में दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ ये प्रदर्शन है।

  • 12 April 2025 12:20 PM IST

    गायों को देख सीएम रेखा गुप्ता ने रोका काफिला, कार चालक के पास पहुंची और की भावुक अपील

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर सड़क पर आवारा गायों को देखकर अपने काफिले को रुकवाया। इस बार उन्होंने गायों को रोटी खिलाते कार चालक से हाथ जोड़कर खास अपील की।

  • 12 April 2025 12:10 PM IST

    कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी पार्टी राजद से हुई सतर्क दिलीप जायसवाल

    बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें भाजपा भी पूरी तरह चुनावी मोड में है। इस दौरान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में पटना पहुंचेंगे।

  • 12 April 2025 12:05 PM IST

    अमेरिका में विदेशी नागरिकों के लिए बना सख्त नियम, 30 दिन से अधिक समय तक रुकने पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    व्हाइट हाउस ने ऐलान किया कि देश में 30 दिनों से अधिक समय तक रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों को संघीय सरकार के पास पंजीकरण कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जुर्माना, जेल और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। इस घोषणा से अमेरिका भर में अप्रवासी समुदायों के बीच चिंता पैदा हो गई है।

  • 12 April 2025 12:00 PM IST

    सोने के भाव फिर बढ़े

    भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।

  • 12 April 2025 11:50 AM IST

    चांदी की कीमत स्थिर

    भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इसकी कीमत 97,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है। जबकि, बीते दिनों चांदी के भाव तेजी के साथ बढ़े थे।

  • 12 April 2025 11:40 AM IST

    तहव्वुर राणा से दूसरे दिन की पूछताछ शुरू

    मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड में से एक तहव्वुर हुसैन राणा से जांच एजेंसी NIA ने पहले दौर की पूछताछ की। वहीं आज दूसरे दिन की पूछताछ शुरू हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि राणा को इंटेरोगेशन रूम में लाया गया है। कोर्ट की मदद से NIA राणा की आवाज का सैंपल भी लेगी, ताकि उसकी और हेडली की आवाज का मिलान किया जा सके।

  • 12 April 2025 11:30 AM IST

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज 3 शोभा यात्रा

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर आज शनिवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। हिन्दू वाहिनी और वीएचपी का भी आयोजन होगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सशर्त अनुमति दे दी है। रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, हालांकि इसके लिए पुलिस ने कुछ शर्तें भी तय की हैं।

  • 12 April 2025 11:20 AM IST

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NH 305 पर पुल गिरा

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मंगलौर में एक पुल गिर गया है। यह घटना उस समय हुई जब 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक पुल से गुजर रहा था। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर आवाजाही पूरी तरह से ठप है।

Created On :   12 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story