Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 12 April 2025 3:15 PM IST
ईकाना स्टेडियम में खेला जा रहा लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, एलएसजी ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग करना का फैसला।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)- साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
- 12 April 2025 3:09 PM IST
संविधान के अनुच्छेद 201
संविधान के अनुच्छेद 201 के मुताबिक, जब कोई विधेयक राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है तो राष्ट्रपति को या तो उस पर सहमति देनी होती है या असहमति जतानी होती है, संविधान में इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की
- 12 April 2025 2:52 PM IST
सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाएं जाने की माग
मनसे प्रमुख के बेटे अमित ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस, स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील समेत अन्य अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन ,ज्ञापन में ठाकरे ने मराठी भाषा को अभिजात भाषा के दर्जे की मांग की है, ऐसे में अब टाइम आ गया है कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएं
- 12 April 2025 2:27 PM IST
मनसे चीफ राज ठाकरे व उनके बेटे ने सीएम फडणवीस को लिखा खत
मनसे चीफ राज ठाकरे के बाद उनके बेटे अमित ठाकरे भी मराठी भाषा के समर्थन में सरकार के सामने आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों के नाम मुख्यद्वार पर अनिवार्य रूप से मराठी भाषा में लिखने की मांग की है।
- 12 April 2025 2:04 PM IST
खलील को वकील का समर्थन
खलील पर किसी कानून के उल्लंघन का आरोप नहीं है। खलील के वकील ने अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन में दिए प्रावधान के अनुसार खलील को हिरासत में रखने वाले आदेश को चुनौती दी है।
- 12 April 2025 1:55 PM IST
खलील और उसकी गर्भवती पत्नी अमेरिकी नागरिक
पिछले महीने संघीय अप्रवासन एजेंट्स ने अमेरिकी नागरिक महमूद खलील को हिरासत में लिया था। महमूद खलील को हिरासत के बाद कोलंबिया से हजारों मील दूर लुइसियाना के जेना में स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। खलील और उसकी गर्भवती पत्नी अमेरिकी नागरिक है।
- 12 April 2025 1:36 PM IST
महमूद खलील को मिला निर्वासित करने का आदेश
कोलंबिया विश्वविद्यालय में बीते साल इजराइल विरोधी और फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले महमूद खलील को मिला निर्वासित करने का आदेश
- 12 April 2025 1:20 PM IST
सीएम बनने के लिए राजनीति में आए प्रशांत किशोर, जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने शनिवार को चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार आए हैं।
- 12 April 2025 1:00 PM IST
नेपाल राजशाही समर्थक नेता 12 दिन की हिरासत में, करना पड़ सकता है देशद्रोह के आरोप का सामना
नेपाली व्यवसायी दुर्गा प्रसाद पर देशद्रोह और संगठित अपराध के आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें 28 मार्च को काठमांडू के तिनकुने इलाके में राजशाही के समर्थन में हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद काठमांडू जिला अदालत ने उन्हें 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
- 12 April 2025 12:50 PM IST
आईपीएल 2025 गुजरात टाइटंस के ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण सीजन से बाहर हुए
गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2025 का बाकी सत्र नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें ग्रोइन इंजरी हो गई है। चोट लगने के बाद वे अपने देश लौट गए हैं।यह चोट उन्हें 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लगी, जो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
Created On :   12 April 2025 8:00 AM IST