विवाद: सिगरेट नहीं दी तो मारा चाकू

By - Bhaskar Hindi |17 Aug 2024 10:38 AM IST
- आरोपी ने विनायक से सिगरेट मांगी थी उधार
- विनायक ने सिगरेट देने से मना कर दिया
- सिगरेट नहीं देने दुकानदार को चाकू मारा
डिजिटल डेस्क, सिवनी। कोतवाली थाना अंतर्गत बबरिया मार्ग में उधार में सिगरेट नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार को चाकू मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रिंस मालवीय ने दुकानदार विनायक भारद्वाज से उधार में सिगरेट मांगी थी। विनायक ने सिगरेट देने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रिंस ने उसे चाकू मार दिया। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   17 Aug 2024 10:38 AM IST
Next Story