उत्तरप्रदेश: शादी से ठीक पहले लापता हुई दुल्हन डॉ सुष्मना शर्मा झांसी से बरामद

- दुल्हन के अपहरण की खबर से मचा हड़कंप
- परिवार ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई
- दुल्हन को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शादी से ठीक पहले दुल्हन के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। पहले दुल्हन के अपहरण की खबर चर्चा में आई, बाद में सोशल मीडिया पर दुल्हन की हार्ट फेल से मौत की अफवाहों वाली खबर फैली। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने कार्रवाई की तो सच्चाई कुछ और निकली।
डॉ. भारत भूषण के बेटे विजय भूषण की शादी झांसी निवासी डॉक्टर सुष्मना शर्मा से तय हुई थी। दुल्हन उस समय अचानक लापता हो गई थी, जब वह ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। दुल्हन के परिवारों ने दुल्हन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो जांच टीमें गठित की। अगले दिल दुल्हन झांसी में मिली। दुल्हन के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में भेजा गया। दुल्हन के लापता होने, सोशल मीडिया पर हार्ट अटैक से मौत,फिर झांसी में मिलने से कई सवाल पैदा हो रहे है।
खबरों के मुताबिक दुल्हन खुद अपने मित्र के साथ चली गई थी, लेकिन पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को अपहरण की सूचना मिली थी, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दुल्हन को झांसी से बरामद कर लिया। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि दुल्हन का वास्तव में अपहरण हुआ था, या वो खुद अपने मित्र के साथ भागी थी। हालफिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चाएं गर्म है।
Created On :   19 Feb 2025 6:30 PM IST