- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पीएम मोदी का दो माह में पुन: प्रदेश...
Madhya Pradesh: पीएम मोदी का दो माह में पुन: प्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

- पीएम मोदी का दो माह में पुन: प्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री
- प्रधानमंत्री के आनंदपुर धाम पधारने पर नागरिक उत्साहित हैं, तैयारियां हुईं पूर्ण
- प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश के आनंदपुर धाम में शुक्रवार 11 अप्रैल को वार्षिक वैशाखी मेले के अवसर आयोजित कार्यक्रम में पधारने पर उनका अभिनन्दन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 24 और 25 फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने के दो माह के अंदर प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेशवासियों के मन में आनंद और उत्साह भरने का माध्यम बना है।
मध्यप्रदेश सरकार और प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री मोदी का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत के लिए आतुर हैं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखने के हमारे प्रयासों को नयी शक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश पर निरंतर विकास और विश्वास के आशीर्वाद की वर्षा के लिए समस्त नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनन्दन करता हूँ।
प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश दौरे की जानकारी देते हुए कहा, "हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर बाद करीब 3:15 बजे मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।"
Created On :   11 April 2025 12:31 AM IST