मध्यप्रदेश: ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 नई दिल्ली में म.प्र. राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 नई दिल्ली में म.प्र. राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक
  • चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है
  • कुमीत नीरज चौहान 1st राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 07-04 से परास्त किया
  • पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिनांक 01 से 04 अगस्त 2024 तक ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। आज प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट कराते अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर 07 स्वर्ण 03 रजत और 02 कांस्य सहित कुल 12 पदक अपने नाम किये। प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम इस प्रकार है -

इवेन्ट खिलाड़ी का नाम मैच के दौरान प्रदर्शन पदक जूनियर वर्ग बालक 50 किग्रा व्यक्तिगत कुमीत नीरज चौहान 1st राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 07-04 से परास्त किया 2nd महाराष्ट्रा को 06-00 से परास्त किया Final राउण्ड - बिहार को 04-00 से परास्त किया। स्वर्ण जूनियर वर्ग बालक -61 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते राजवीर सिंह 1st राउण्ड - मेघालय को 08-00 से परास्त किया 2nd राउण्ड - दिल्ली को 03-00 से परास्त किया Final राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 02-01 से परास्त किया। स्वर्ण जूनियर बालिका वर्ग -53 किग्रा व्यक्तिगत कुमीत कु. धडकन शाह 1st राउण्ड - उडीसा को 06-00 से परास्त किया

2nd राउण्ड - गुरूग्राम को 06-00 से परास्त किया।

final राउण्ड - पश्चिम बंगाल को 07-01 से परास्त किया। स्वर्ण

जूनियर बालिका वर्ग -42 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते कु. प्रथा सेन 1st राउण्ड - उत्तराखंड को 07-01 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - पश्चिम बंगाल ने 02-08 से परास्त किया। कांस्य

जूनियर वर्ग बालक $76 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते प्रणय लंजवार 1st राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 08-01 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - गुजरात को 07-01 से परास्त किया

3rd राउण्ड - राजस्थान को 07-02 से परास्त किया

final राउण्ड - उत्तरप्रदेश ने 01-07 से परास्त किया। रजत

जूनियर वर्ग बालक -55 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते सोम गिरी 1st राउण्ड - पंजाब को 04-01 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - उडिसा से 00-00 अंक रहा। final राउण्ड - नोयडा को 06-00 से परास्त किया। स्वर्ण

जूनियर बालिका वर्ग -59 किग्रा व्यक्तिगत कुमीत कल्याणी कोडोपे 1st राउण्ड - पंजाब को 07-00 से परास्त किया,

2nd राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 06-00 से परास्त किया, 3rd राउण्ड - उत्तराखंड को 06-00 से परास्त किया, final राउण्ड - महाराष्ट्रा को 05-01 से परास्त किया। स्वर्ण

जूनियर बालिका वर्ग -66 किग्रा व्यक्तिगत कुमीत कल्याणी विश्वकर्मा 1st राउण्ड - बिहार को 04-00 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - दिल्ली को 05-01 से परास्त किया, final राउण्ड - मणिपुर को 07-00 से परास्त किया। स्वर्ण

जूनियर बालक व्यक्तिगत काता तनुज महोबिया 1st राउण्ड - मेघालय को 04-01 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 05-00 से परास्त किया, final राउण्ड - राजस्थान को 05-00 से परास्त किया। स्वर्ण

जूनियर बालिका वर्ग -48 किग्रा व्यक्तिगत कुमीत रिद्धी अग्रवाल 1st राउण्ड - पंजाब को 06-01 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - हरियाणा को 02-01 से परास्त किया, final राउण्ड - महाराष्ट्रा ने 03-05 से परास्त किया। रजत

जूनियर वर्ग बालक -76 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते सिद्धांत सिंह गुरूंग 1st राउण्ड - उत्तरप्रदेश को 06-00 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - पंजाब को 07-00 से परास्त किया, final राउण्ड - बिहार ने 00-07 से परास्त किया। रजत

जूनियर वर्ग बालक -60 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते शुभम सिकरवार 1st राउण्ड - बिहार को 06-04 से परास्त किया, 2nd राउण्ड - मेघालय को 04-02 से परास्त किया, final राउण्ड - उत्तराखंड ने 07-01 से परास्त किया। कांस्य

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने की पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना

नई दिल्ली में आयोजित की जा रही ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 में खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की मान. मंत्री खेल विश्वास कैलाश सारंग ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुये उन्हें बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 से 04 अगस्त 2024 तक आयोजित ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 में म.प्र. राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक 10 स्वर्ण, 06 रजत और 03 कांस्य सहित कुल 19 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

सभी विजेता खिलाडी अकादमी के प्रशिक्षक, हर्षित विश्वकर्मा, सहायक प्रशिक्षक दीपक सिंह नरवरिया, पलाश समाधिया और कुलदीप कांदिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Created On :   3 Aug 2024 6:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story