- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- उखड़े पेवर ब्लॉक, कदम रखने लायक तक...
Jabalpur News: उखड़े पेवर ब्लॉक, कदम रखने लायक तक नहीं बचा फुटपाथ

- नागरिकों ने बताया कि शहर में पेवर ब्लॉक लगाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
- फुटपाथ के पेवर ब्लॉक उखड़ने की वजह से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
Jabalpur News: कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर बनाए गए फुटपाथ के परखच्चे उड़ गए हैं। फुटपाथ बनाने के बाद यहां पर पत्थर की तरह दिखाई देेने वाले पेवर ब्लाॅक लगाए गए थे। अब यही पेवर ब्लॉक एक-एक करके उखड़ते जा रहे हैं। इससे फुटपाथ कदम रखने लायक भी नहीं बचा है। खास बात यह है कि मेंटेनेंस करने वाले अधिकारी फुटपाथ को भूल गए हैं। अगर जल्द ही इसका मेंटेनेंस नहीं कराया गया तो लाखों रुपए खर्च करके बना फुटपाथ और भी खस्ताहाल हो जाएगा।
नागरिकों ने बताया कि शहर में पेवर ब्लॉक लगाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन फुटपाथों की हालत किसी से छुपी नहीं है। रखरखाव न होने की वजह से पेवर ब्लाॅक चंद दिनों में ही उखड़ने लगते हैं। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अवैध कब्जों की भरमार
नागरिकों का कहना है कि जिले के मुखिया कार्यालय के बाहर ही फुटपाथ दुर्दशा का शिकार है। फुटपाथ पर अवैध कब्जे हो गए हैं। जिसकी वजह से नागरिक इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कब्जों की वजह से फुटपाथ टूट-फूट रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। लोगों का कहना है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोगों का आना होता है। हाई कोर्ट चौक से लेकर घंटाघर तक जाने वाले इस मार्ग पर दिन भर लोगों की आवाजाही होती है। हेवी ट्रैफिक होने की वजह से पैदल चलने वाले लोग फुटपाथ का इस्तेमाल करते हैं। फुटपाथ के पेवर ब्लॉक उखड़ने की वजह से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
नहीं किया जाता कोई मेंटेनेंस
कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि कार्यालय के आसपास बने फुटपाथ का मेंटेनेंस बीते कई वर्षाें से नहीं हुआ है। जिसके कारण फुटपाथ पूरी तरह से उखड़ गया है। फुटपाथ बनाते समय नगर निगम के अधिकारी मेंटेेनेंस का दावा करते हैं। मेंटेनेंस नहीं किए जाने से फुटपाथ लम्बे समय तक नहीं चलते और कुछ ही समय में दुर्दशा का शिकार हो जाते हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है।
Created On :   28 April 2025 5:46 PM IST