- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- निवेशकों के संभावनाओं का केंद्र है...
मध्य प्रदेश: निवेशकों के संभावनाओं का केंद्र है जबलपुर- लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

- निवेशकों के संभावनाओं का केंद्र है जबलपुर- राकेश सिंह
- रोजगार और विकास आए एक साथ- राकेश सिंह
- दूसरी सबसे बड़ी 118 किलोमीटर की रिंग रोड बन रही है- राकेश सिंह
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जबलपुर निवेशकों के लिए संभावनाओं का केन्द्र हैं। जबलपुर की जलवायु, वातावरण, लोगों की श्रम शक्ति एवं उनकी सकारात्मक सोच उद्योगों के विकास के लिए बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाये जाने के लिए जबलपुर उपयुक्त है क्योंकि यहाँ सब्जियों का उत्पादन अधिक होता है जिसमें हरी मटर की माँग समूचे देश और विदेश तक में है। पर्यटन की दृष्टि से अमरकंटक, कान्हा, पेंच नेशनल पार्क, खजुराहो मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। यह सभी मुख्य पर्यटन स्थल जबलपुर से नज़दीक हैं, जिससे यहाँ होटल इंडस्ट्री के विकास के उचित अवसर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भेड़ाघाट एवं संगमरमर की वादियाँ फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल स्थान है। जबलपुर में चार डिफेंस फैक्ट्रियाँ हैं। इस सेक्टर में निजी क्षेत्र का निवेश भी आ रहा है। जबलपुर रेल्वे स्टेशन एवं एयरपोर्ट की सुविधा होने से कनेक्टिविटी आसान है। यहाँ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाइओवर, देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क एवं देश की दूसरी सबसे बड़ी 118 किलोमीटर की रिंग रोड बन रही है।
रोजगार और विकास आए एक साथ -
एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव एक ऐसी शुरुआत है, जो मध्यप्रदेश को देश में अलग दर्जा प्रदान करेगी। यह कांक्लेव क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसी क्षेत्र विशेष तक ही सीमित न करते हुये प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास सामूहिक रूप से करना है।
Created On :   20 July 2024 10:31 PM IST