डॉ श्यामाप्रसाद जयंती दिवस: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया पौधारोपण , भोपाल में आज लगाए जा रहे हैं 12 लाख पौधे

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया पौधारोपण , भोपाल में आज लगाए जा रहे हैं 12 लाख पौधे

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने आज यानी शनिवार 6 जुलाई को 12 लाख पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया है। इन पौधों को जिले के 300 अलग अलग स्थानों पर लगाया जा रहा है। 3 लाख पौधे राजधानी भोपाल में रोपित किए जा रहे है। मोहन सरकार ने अभियान को पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं रखा है, उन्होंने लगाए जा रहे पौधों का ध्यान रखने के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए है।

    सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा अखंड भारत के संकल्प के प्रति समर्पित, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, परमपूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके प्रखर विचार, समग्र चिंतन, सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निर्माण के आधार हैं। आपके सपनों के भारत का निर्माण हम सभी का ध्येय है।

    सीएम यादव ने भोपाल में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' अंतर्गत वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। सीएम ने कहा हमारा कर्तव्य पर्यावरण संरक्षण, आज जंबूरी मैदान में पौधारोपण किया। सीएम ने आगे कहा भोपालवासियों का 12 लाख पौधे रोपने का संकल्प पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा, जो अन्य शहरों को प्रेरित करेगा।

    आपको बता दें आज भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती दिवस है। उन्हीं की जयंती के मौके पर आज पूरे मध्य प्रदेश में हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम मोहन यादव की अगुवाई में आज सुबह 8:30 बजे से पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू हुआ।

    जंबूरी मैदान में दूर तक बिखेरेंगे हरियाली

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब 3 लाख पौधे लगाए जाने की पेशकश है। जिसमें से सबसे ज्यादा पौधे भोपाल के अवधपुरी इलाके में स्थित जंबूरी मैदान में लगाए जाएंगे। इस मैदान में कम से कम 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार जंबूरी में 200 बसों से करीब 25 हजार लोग पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए है। वन विभाग की मदद से 9 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिला पंचायत की तरफ से 1.20 लाख और वहीं नगर निगम की मदद से 1.20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोग पौधारोपण करते समय अपनी फोटो खींच कर 'मेरी लाइफ पोर्टल' में भी अपलोड कर सकते हैं।

    क्यों बनाए गए हैं नोडल?

    नगर निगम की तरफ से भोपाल में हो रहे पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल और सुरक्षा के लिए प्लान बनाया गया है। जंबूरी मैदान में 30 हजार पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग की जाएगी। इसके साथ ही अन्य जगहों पर ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा और समय पर पानी दिया जा सके इसलिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

    Created On :   6 July 2024 6:39 AM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story