कश्मीर आतंकी हमला: पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 2 लोगों की हुई मौत, CM फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने जताया शोक

- पहलगाम में हुआ आतंकी हमला
- महाराष्ट्र के पर्यटकों की गई जान
- महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम की हुई मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले को राजनीतिक हस्तियों ने कायराना हरकत सूत्रों के मुताबिक, अब तक इस घटना में 16 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले में मरने वाले महाराष्ट्र के दो लोग भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निंदा की।
हमले पर देवेंद्र फडणवीस ने जताई नाराजागी
पहलगाम हमले पर आतंकी हमले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा, "मैं पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस घटना में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके परिवारों और प्रियजनों के दुःख में शामिल हैं। मैं ईश्वर से इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हम जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से नाम पूछ कर मारा गया है, यह बहुत कायरता पूर्ण घटना है। जम्मू कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह वहां पहुंच गए हैं। आतंकी हमले के आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।"
महाराष्ट्र के दो पर्यटकों की हुई मौत
सीएम फडणवीस ने कहा, "जिनके अधिकार क्षेत्र में पहलगाम आता हैं मैंने कश्मीर के उन संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिदरी को फोन किया और इस बारे में जानकारी ली। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के दो पर्यटकों की मौत हो गई है, जिनमें दिलीप डिसले और अतुल मोने शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के दो लोग घायल हुए हैं। उनमें से एक, माणिक पटेल, पनवेल से हैं। एस. भालचंद्र राव दूसरे घायल हैं। सौभाग्यवश, दोनों की हालत स्थिर है।"
Created On :   23 April 2025 12:08 AM IST