उत्तरप्रदेश: लखनऊ में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, वकीलों ने हड़ताल का किया ऐलान

- अवध बार एसोसिएशन की हड़ताल का ऐलान
- वकीलों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया
- अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच शुरु हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस और वकीलों के बढ़ते विवाद में घटना के बाद अवध बार एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। पुलिस और वकीलों के विवाद का ये पूरा मामला विभूतिखंड थाने से जुड़ा है।
आपको बता दें विभूतिखंड थाने में एडवोकेट और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ, जिससे वकील आक्रोशित हो गए। वकीलों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वकीलों के साथ पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक हो, हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से ना तो कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई ना ही कोई बयान आया। मामले की जांच जारी है।
आपको बता दें विभूतिखंड थाने में कुछ अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे धीरे झड़प में तब्दील हो गई। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का यूज किया, जिससे वकीलों में काफी नाराजगी बढ़ गई।
अब अवध बार एसोसिएशन ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए घटना के विरोध में हड़ताल करने की घोषणा की। संयुक्त सचिव देवकनंदन ने हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा अधिवक्ता मंगलवार को कार्य नहीं करेंगे और इस मुद्दे पर न्याय की मांग करेंगे। वकीलों की मांग है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, साथ ही दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
Created On :   17 March 2025 7:32 PM IST