तेज रफ्तार में हादसा: जुंगावानी टोल के समीप पलटी बोलेरो, 11 घायल

जुंगावानी टोल के समीप पलटी बोलेरो, 11 घायल
  • अनियंत्रित होकर पलटा वाहन
  • घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के जुंगावानी टोल प्लाजा के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार ११ लोगों को चोट आई है। घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो नरङ्क्षसहपुर की ओर से आ रही थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात नरसिंहपुर की ओर से आ रहा बोलेरो वाहन जुंगावानी टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया था। वाहन में सवार दस लोगों को चोट आई है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है

Created On :   3 May 2024 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story