हरियाणा: अंबाला कोर्ट परिसर में गोलीबारी, अदालत में मची अफरा तफरी

अंबाला कोर्ट परिसर में गोलीबारी, अदालत में मची अफरा तफरी
  • गोलीबारी की घटना होने से मचा हड़कंप
  • पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरु किया
  • फायरिंग की घटना से कोर्ट में अफरा-तफरी

डिजिटल डेस्क, अंबाला। हरियाणा के अंबाला सिटी के अदालती परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे गोलीबारी की घटना होने से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर के गेट के पास हुई इस फायरिंग की घटना से कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग की जांच शुरु कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस को 3 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। हालफिलहाल पुलिस ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमों का गठन कर दिया है। कोर्ट में हुई फायरिंग को लेकर शहर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठना शुरु हो गए है। मामले को लेकर अब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरु कर दिया है। फायरिंग की घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुट गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Created On :   1 March 2025 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story