WPL 2025: फाइनल का टिकट अपने नाम करने के इरादे से भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स, ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाइनल का टिकट अपने नाम करने के इरादे से भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स, ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
  • फाइनल का टिकट अपने नाम करने के इरादे से भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स
  • मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एलिमिनेटर राउंड के लिए मैदान में उतरेगी दोनों टीमें
  • भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी मुकाबले की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही फाइनल्स का टिकट अपने नाम कर लिया है। अब खिताबी जंग का दूसरा टिकट हासिल करने के लिए आज यानी गुरुवार को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें 13 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम एलिमिनेटर में एक-दूसरे आमने-सामने होने वाले हैं।

टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। लेकिन अंत में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के 0.396 रन रेट को पार करने में विफल साबित हुई। जिसकी वजह से वह सीधे तरीके से फाइनल का टिकट अपने नाम करने से चूंक गई।

वहीं, टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स की शुरुआत आरीसीबी के हाथों जीत के साथ हुई थी। एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स को टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की और एलिमिनेटर राउंड तक पहुंची।

अब मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स आज यानी गुरुवार 13 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में खिताबी जंग का टिकट अपने नाम करना चाहेंगी। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।

गुजरात जायंट्स

बेथ मूनी (विकेट कीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।

Created On :   13 March 2025 1:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story