Russia Ukraine War: बौखलाए रूस ने लिया लेफ्टिनेंट जनरल की मौत का बदला, एक ही दिन में मार गिराए 540 यूक्रेनी सैनिक

- बौखलाए रूस ने लिया लेफ्टिनेंट जनरल की मौत का बदला
- एक ही दिन में मार गिराए 540 यूक्रेनी सैनिक
- बीते मंगलवार राजधानी मॉस्को में हुए बम धमाके में जनरल इगोर की गई थी जान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव के मारे जाने के बाद से रूस काफी बौखला गया था। बता दें, बीते दिनों राजधानी मॉस्को में एक अपार्टमेंट के बाहर हुए बम धमाके में पुतिन के करीबी माने जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई थी। इस हमले को लेकर रूस यूक्रेन को जिम्मेदार मानता है। अब रूस ने यूक्रेन से अपने जनरल की हत्या का बदला लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, महज 24 घंटो के अंदर रूस की 'जैपड' (पश्चिम) और 'त्सेंट्र' (केंद्र) सेना ने 540 यूक्रेनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इसके अलावा कई अमेरिकी और पौलिश बख्तरबंद वाहनों को भी तबाह कर दिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान में कहा, "हमारी सैनिकों ने 11 यूक्रेनी हमलों को विफल किया। इसके अलावा 'जैपड' (पश्चिम) और 'त्सेंट्र' (केंद्र) सेना ने क्रमशः 440 और 100 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। साथ ही एक लड़ाकू वाहन, एक अमेरिकी निर्मित एम113 बख्तरबंद वाहन, एक पोलिश निर्मित रोसोमक बख्तरबंद वाहन और दो पिकअप ट्रक भी तबाह कर दी।"
राजधानी मॉस्को में हुए बम धमाके में जनरल इगोर की गई थी जान
जानकारी के लिए बता दें, बीते मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को में एक अपार्टमेंट के बाहर लगी स्कूटर में छिपाए गए बम में धमाका हुआ। जिसकी वजह से लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की जान चली गई। बता दें, इन्हें राष्ट्रपति पुतिन के खास अधिकारीयों में से एक माना जाता था।
रूसी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस हमले के पीछे उजबेकिस्तान के रहने वाले संदिग्ध हमलावरों का हाथ है। जिसके लिए यूक्रेनी खूफिया एजेंसियों ने इस बम धमाके को अंजाम देने के लिए उन्हें 1 लाख डॉलर और यूरोप में रहने का वादा किया था। राजधानी मॉस्को में हुए इस हमले से रूस काफी बौखला गया था। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में रूस के कई सैनिकों को मार गिराया।
Created On :   18 Dec 2024 10:15 PM IST