Asian Games : तीसरे दिन भारत ने जीते 5 पदक, वुशु में चार और पक्के
- 16 साल के सौरभ ने साधा स्वर्णिम निशाना।
- एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड।
- अभिषेक वर्मा को भी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मिला ब्रॉन्ज मेडल।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे एशियन गेम्स में भारत के पदकों की कुल संख्या 10 हो गई हैं। भारत के लिए 10वां पदक दिव्या काकरन लेकर आईं, जिन्होंने 68 किलोग्राम भारवर्ग की महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में चीनी ताइपे की वेनलिंग चेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ ही एशियन गेम्स 2018 के तीसरे दिन भारत ने अब तक 5 पदक जीत लिए हैं। इनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
आज (मंगलवार) हुए इवेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। अभिषेक वर्मा ने भी इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं संजीव राजपूत ने 50 मीटर थ्री पोजिशन में सिल्वर मेडल हासिल किया। उधर, सिपकटेकरॉ इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम थाइलैंड से हार गई और उन्हे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने वुशु में चार मेडल भी पक्के कर लिए हैं।
एशियन गेम्स में भारतीय दल ने अब तक तीन गोल्ड, तीन सिल्वर मेडल और चार ब्रान्ज़ मेडल जीते हैं। पदक तालिका में भारत इस समय 7वें स्थान पर है। इससे पहले सोमवार को भारत को महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गोल्ड दिलाया। 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में फोगाट ने जापान की यूकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड जीता। सोमवार को भारत ने दो सिल्वर मेडल भी जीते थे। ये दोनों ही मेडल निशानेबाजी से आए थे। दीपक कुमार ने जहां निशानेबाजी स्पर्धा की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं लक्ष्य शेरॉन ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स के पहले दिन भारत के खाते में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल आया था।
LIVE UPDATES DAY-3
08.55 PM : तीसरे दिन का खेल खत्म। भारत ने आज पांच पदक जीते। इसके साथ ही वुशु में भारतीय दल ने चार और पदक पक्के किए हैं। इनमें नरेन्द्र ग्रेवाल, सूर्या भानू प्रताप सिंह, संतोष कुमार, रोशिबिना देवी नाओरेम शामिल हैं।
08.48 PM : वुशु के पुरुष सेंडा 70 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत के प्रदीप कुमार इंडोनेशिया के पूजा रियाया से हारे।
08.26 PM : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया।
08.12 PM : दीपा करमाकर ने बैलेंस बीम के फाइनल में बनाई जगह।
08.00 PM : वुशु में सैंडा 65 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत के नरेन्द्र ग्रेवाल ने उज्बेकिस्तान के अकमल रेकिमोव को 2-0 से हराया।
05.38 PM : 68 किलोग्राम भारवर्ग की महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत को ब्रॉन्ज। दिव्या काकरन ने चीनी ताइपे की वेनलिंग चेन को हराया।
04.46 PM : टेनिस मिक्स्ड डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना की जोड़ी ने राउंड ऑफ-16 में साउथ कोरिया की जीमून ली और नारी किम की जोड़ी को 6-3, 2-6, 11-9 से हराया।
04.43 PM : 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिंग कॉम्पिटीशन में वीरधावल खाड़ें .01 सेकंड के अंतर से ब्रॉन्ज चूके।
04.29 PM : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप-A में थाइलैंड को 49-30 से हराया।
02:57 PM- ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में हारी श्रेयसी सिंह और लक्ष्य की भारतीय जोड़ी, फाइनल राउंड में छटवें स्थान पर रहे।
02:50 PM- सिपकटेकरॉ इवेंट: सेमीफाइनल में थाइलैंड से हारी भारतीय पुरुष टीम, ब्रॉन्ज मेडल जीता।
02:03 PM- दीपिका कुमारी, प्रोमिला देमेरी और अंकिता भकत की भारतीय महिला तीरंदाजी टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में।
01:14 PM- महिला फ्रीस्टाइल 76 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में किरण बिश्वनोई क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की पहलवान मेदेत किजी से 2-4 से हारीं।
12:51 PM- भारत के संजीव राजपूत ने जीता सिल्वर मेडल, 50 मीटर थ्री पोजिशन में जीता सिल्वर मेडल।
12:25 PM- भारत के पहलवान ज्ञानेंद्र ने 60 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबले में थाइलैंड के वीरातुल पियाबुत को 10-2 के तकनीकी आधार से मात दी।
12:10 PM- 50मीटर थ्री पोजिशन में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं भारत के संजीव राजपूत।
11:48 AM- महिला कबड्डी, भारतीय टीम ने ग्रुप ए मुकाबले में इंडोनेशिया को 54-22 से हराया।
10:42 AM- 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट-भारत को दो पदक, सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल औरअभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
10:18 AM- पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में भारत के सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने बनाई जगह।
10:07 AM- भारत की संजुक्ता और हरप्रीत कौर ने महिला युगल नौकादौड़ के फाइनल में ।
09:50 AM- भारतीय महिला वॉलिबॉल टीम ग्रुप बी के मुकाबले में वियतनाम से 18-25, 22-25, 13-25 से हारी।
09:33 AM- ताइक्वांडो 57 किलोग्राम क्वॉर्टर फाइनल में भारत की कशिश मलिक कोरिया की अहरेअम ली के हाथों हारीं।
09:27 AM- निशानेबाज सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने 10मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचे।
08:11 AM- महिला कबड्डी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया।
08:02 AM- तैराकी में वीरधवल विक्रम खड़े ने 50 मीटर (पुरुष) फ्री स्टाइल हीट 5 में पहला स्थान हासिल किया।
06:30 AM- बैडमिंटन में भारतीय पुरुष और महिला टीम का सफर समाप्त, इंडोनेशिया और जापान से हारे।
06:28 AM- पुरुष ट्रैप इवेंट शूटिंग- लक्ष्य श्योराण ने सिल्वर मेडल जीता, दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता।
Created On :   21 Aug 2018 11:42 AM IST