Asian games 2018: दीपक कुमार ने भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल

Asian games 2018: दीपक कुमार ने भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल
हाईलाइट
  • 10 मीटर एयर राइफल में दिलाया मेडल।
  • दीपक कुमार ने भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल।
  • दीपक ने हासिल किए 247.7 अंक।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने एशियन गेम्स-2018 के दूसरे दिन सोमवार को भारत को पहला सिल्वर मेडल दिला दिया है। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उन्होंने 247.7 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि चीन के शूटर यांग हाओरान ने रिकॉर्ड अंक 249.1 के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस स्पर्धा में भारत के दूसरे खिलाड़ी रवि कुमार चौथे स्थान पर रहे और भारत को कोई पदक नहीं दिला पाए।

 

दीपक ने फाइनल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 247.1 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। यह एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। भारत के पास अब तीन पदक हो गए हैं। जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है। दीपक कुमार ने पहली बार एशियाई खेलों में पदक हासिल किया है। इससे पहले, क्वालिफिकेशन में दीपक को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ था, वहीं रवि ने चौथा स्थान हासिल किया था। फाइनल में एक समय दीपक बाहर होने वाले थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान के लु शाओचुआन को पछाड़ कर रजत पदक अपने नाम कर लिया। इस स्पर्धा में चीन के यांग हाओरान ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं शाओचुआन ने कांस्य पदक हासिल किया। 

 

भारत का एशियन गेम्स में पहला दिन
एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को अपना पहला गोल्ड मिल गया था। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दायची ताकातानी को हराकर गोल्ड जीता था। इससे पहले भारत को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल हुआ था। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने भारत को यह कांस्य पदक दिलाया था। भारत के नाम अब तक एक गोल्ड और एक ब्रोन्ज है। पहला दिन खत्म होने तक पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर है। वहीं चीन 16 मेडल्स के साथ पहले स्थान पर है।

 

 

 

 

 

 

Created On :   20 Aug 2018 10:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story