IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच में सूर्या ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के 16वें खिलाड़ी, रोहित-पोलार्ड के खास फेहरिस्त में बनाई जगह

लखनऊ के खिलाफ मैच में सूर्या ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के 16वें खिलाड़ी, रोहित-पोलार्ड के खास फेहरिस्त में बनाई जगह
  • लखनऊ के खिलाफ मैच में सूर्या ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
  • 16वें मुकबले में आमने-सामने हैं MI और LSG
  • लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर मैच की शुरुआत के पहले ही टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस की ओर से 100वां मुकाबला है। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और किरोइन पोर्लाड की एक खास फेहरिस्त में जगह बना ली है।

बता दें, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने वाले 8वें खिलाड़ी और टूर्नामेंट के इतिहास में किसी टीम के लिए 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अपने लंबे करियर में इस टीम के लिए सूर्या ने काफी शानदार पारियां खेली हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन में अब तक उनका बल्ला कुछ खास रंग नहीं जमा सका है। लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए अपने 100वें मैच में वह एक अच्छी पारी खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

जानकारी के लिए बता दें, सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अपना डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए किया था। टीम ने साल 2012 मेें उन्हें साइन किया था। लेकिन साल 2014 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए थे। केकेआर के लिए सूर्या ने कुल 54 मैच खेलें। जिसके बाद साल 2018 में मुंबई इंडियंस ने दोबारा उन्हें 8 करोड़ रुपयों की रकम में अपने खेमे में शामिल कर लिया। 2018 में टीम में जुड़ने के बाद अब तक वह इसी टीम से जुड़े हैं। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16.35 करोड़ की मोटी राशी खर्च कर रिटेन किया था।

Created On :   4 April 2025 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story