IPL 2025 Live: MI ने गंवाया दूसरा मुकाबला, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत

- आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला MI और GT के बीच खेला जा रहा है।
- अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
- गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से मुंबई इंडियंस को मात दे दिया है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर केवल 160 रन ही बना सकी।
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।
Live Updates
- 29 March 2025 7:59 PM IST
पॉवर प्ले में गुजरात टाइटंस ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने पॉवर प्ले में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने पांचवे ओवर की तीसरी गेंद पर ये आंकड़ा पार किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने शानदार छक्का जड़ा था। पॉवर प्ले के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 66 रन है। इस दौरान क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल (32) और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (32) मौजूद हैं। पॉवर प्ले का आखिरी ओवर दीपक चाहर ने डाला था जिसमें कुल 20 रन निकले।
- 29 March 2025 7:55 PM IST
5 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इस वक्त क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन मौजूद हैं।
- 29 March 2025 7:50 PM IST
4 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
मुकाबले की पहली पारी में चार ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन चार ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने बिना विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। दीपक चाहर का ये दूसरा स्पेल था जिसमें कुल 5 रन आए। दीपक का ये स्पेल टीम की लिए काफी सफल साबित हुआ।
- 29 March 2025 7:44 PM IST
3 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
मुकाबले का तीसरा और ट्रेंट बोल्ट का दूसरा ओवर मुंबई इंडियंस के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने चौका बटोरा। ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे स्पेल में कुल 12 रन लुटाए। तीन ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है।
- 29 March 2025 7:40 PM IST
2 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
मुकाबले की पहली पारी में 2 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन दो ओवरों में पहले बल्लेबाजी कर रही गुजरात टाइटंस ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। दीपक चाहर के इस ओवर में कुल 7 रन निकले। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया था। लेकिन इसके बाद दीपक ने बल्लेबाजों को बाउंड्री का एक भी मौका नहीं दिया।
- 29 March 2025 7:35 PM IST
पहले ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के शुरुआती गेंदों में बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी दिक्कत हुई थी लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान शुभमन गिल ने शानदार चौका जड़ दिया।
- 29 March 2025 7:30 PM IST
मुकाबले की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने वाली गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट डालेंगे।
- 29 March 2025 7:11 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
मुंबई इंडियंस
रॉबिन मिंज, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार
गुजरात टाइटंस
ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर
- 29 March 2025 7:08 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ मुंबई का सामना करेगी गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
- 29 March 2025 7:07 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
Created On :   29 March 2025 6:49 PM IST