Rahul-Athiya Became Parents: राहुल-अथिया के जीवन में आईं खुशियां, बच्ची का किया स्वागत, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिला जीत का तोहफा

- राहुल-अथिया के जीवन में आईं खुशियां
- अथिया शेट्टी ने बच्ची ने बच्ची को दिया जन्म
- दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिला जीत का तोहफा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने सोमवार 24 मार्च को माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने अपनी बच्ची का वेलकम करने के लिए आईपीएल 2025 से ब्रेक लिया था। बच्ची के जन्म की जानकारी खुद राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए उन्होंने डीसी बनाम एलएसजी मैच में नहीं खेला था। बता दें, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की है।
इस बात की जानकारी साझा करते हुए अथिया और राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक कार्ड पोस्ट किया, जिस पर सोमवार की तारीख छपी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "एक बच्ची का जन्म हुआ है।" इस सेलिब्रिटी जोड़े को उनके पहले बच्चे के जन्म पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस पोस्ट में कमेंट के जरिेए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें, दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल ने बीते 2023 में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके तीन साल बाद यानी 2025 में उन्होंने अपन पहले बच्चे को जन्म दिया है।
बताते चलें, राहुल के पिता बनने पर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ये जीत किसी तोहफे से कम नहीं है। क्योंकि मुकाबले में एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स बाजी गंवा चुकी है क्योंकि उन्होंने शुरुआती 2 ओवरों में 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंत में विपराज और आशुतोष ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Created On :   25 March 2025 12:51 AM IST