Most T-20 Sixes In An Inning: ये हैं वो पांच खिलाड़ी जिन्होंने टी-20 मैच की एक पारी में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, सबको पछाड़ टॉप पहुंच गए टॉप पर अभिषेक

ये हैं वो पांच खिलाड़ी जिन्होंने टी-20 मैच की एक पारी में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, सबको पछाड़ टॉप पहुंच गए टॉप पर अभिषेक
  • अभिषेक के पहले रोहित थे एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी
  • फेहरिस्त में संजू सैमसन और तिलक वर्मा भी शामिल
  • सबको पछाड़ टॉप पहुंच गए टॉप पर अभिषेक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बीते शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सीरीज का आखिरी और पांचवां टी-20 खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 150 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। भारत की इस जीत में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 54 गेंदों में 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों के धागे खोल दिए थे। मैच में अभिषेक का बल्ला आग उगल रहा था। मुकाबले में उन्होंने कुल 7 चौके और 13 छक्के ठोके थे। इसी के साथ वह टी-20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टी-20 फॉर्मेट की एक पारी में इससे पहले किन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

रोहित शर्मा - 10 छक्के

अभिषेक के पहले ये रिकॉर्ड भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। बता दें, बीते साल टी-20 वर्ल्ड कप में जीतने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन उन्होंने अपने टी-20 करियर के दौरान साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 10 छक्के जड़े थे। पहले वह लिस्ट के पहले स्थान पर थे लेकिन अभिषेक की ताबड़तोड़ शतकीय पारी के बाद अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

संजू सैमसन - 10 छक्के

फेहरिस्त के तीसरे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम है। उन्होंने बीते साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्के लगाए थे।

तिलक वर्मा - 10 छक्के

संजू के बाद लिस्ट चौथे नंबर पर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम शुमार है। उन्होंने भी बीते साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच में 10 छक्के लगाए थे।

सूर्यकुमार यादव - 9 छक्के

लिस्ट के पांचवें पायदान पर भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव शुमार हैं। उन्होंने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 9 छक्के ठोके थे।

Created On :   4 Feb 2025 12:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story