IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत में नए अवतर में दिखेगी टीम इंडिया, BCCI ने जर्सी में किया बदलाव, देखें तस्वीरें

इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत में नए अवतर में दिखेगी टीम इंडिया, BCCI ने जर्सी में किया बदलाव, देखें तस्वीरें
  • इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत में नए अवतर में दिखेगी टीम इंडिया
  • BCCI ने जर्सी में किया बदलाव
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी गुरुवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज में इंग्लिश टीम से भिड़ंत के पहले टीम इंडिया की जर्सी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। ये नया चेंज भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बहुत गर्व की बात साबित होगी क्योंकि, जर्सी की इस नई डिजाइन में तिरंगे के रंग को काफी प्रमुखता से दिखाया गया है।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे मैच के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, इस बार टीम का लुक थोड़ा अलग दिखाई देने वाला है। टीम इंडिया के नए जर्सी के जरिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय इतिहास में एक खास संदेश देना चाहता है।

भारतीय टीम की नई जर्सी के आगे और पीछे के हिस्से में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कंधों के हिस्से में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पिछली जर्सी में कंधों पर केसरिया रंग के साथ दो सफेद धारियां थी। लेकिन नई जर्सी में केसरिया रंग की जगह तिरंगे के रंग की धारियां हैं।

बदलाव के तौर पर अब कंधों पर केसरिया, सफेद और हरा रंग प्रमुखता से दिखाई देता है। इसके अलावा, अशोक चक्र का प्रतीक नीला रंग भी जर्सी का हिस्सा है। इस तरह टीम इंडिया की नई जर्सी अब भारतीय तिरंगे के रंगों से सजी हुई है। इस बदलाव से खिलाड़ियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ने की उम्मीद है।

Created On :   6 Feb 2025 1:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story