Champions Trophy 2025: इकलौता आईसीसी टूर्नामेंट जहां विनर टीम को पहनाया जाता है व्हाइट ब्लेजर, जानें इसके पीछे की कहानी

इकलौता आईसीसी टूर्नामेंट जहां विनर टीम को पहनाया जाता है व्हाइट ब्लेजर, जानें इसके पीछे की कहानी
  • टीम इंडिया ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  • चर्चा में इंडियन टीम के पहना हुआ व्हाइट ब्लेजर
  • 2009 से शुरु हुई थी परंपरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने करीब 12 साल बाद इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। यह तीसरी बार है जब मिनी वर्ल्डकप कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट पर टीम इंडिया ने अपना कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने चमचमाती ट्रॉफी उठाई थी।

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान फैंस का ध्यान चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पहने सफेद ब्लेजर पर गया। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में विनर टीम के खिलाड़ियों को सफेद कोट क्यों दिया जाता है और इसका क्या महत्व है?

चैंपियंस ट्रॉफी इकलौता आईसीसी टूर्नामेंट है जहां विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मान में व्हाइट ब्लेजर पहनाया जाता है। जब साल 1998 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी तब यह ब्लेजर वाली प्रथा नहीं थी। यह परंपरा साल 2009 में शुरु हुई थी। आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सफेद कोट पहनाने के पीछे की कहानी के बारे में बताया गया है।

वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक व्हाइट ब्लेजर विजेता टीम के प्रति सम्मान, उसकी दृढ़ता और महानता प्रदर्शित करने के लिए होता है। इसके साथ ही यह क्रिकेट की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का एक चिन्ह भी है। व्हाइट ब्लेजर मिलना विजेता टीम के उस जोश को दर्शाता है जो उसने ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए दिखाया है।

इस टीम को मिला था पहली बार ब्लेजर

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को व्हाइट ब्लेजर से सम्मानित किए जाने की परंपरा साल 2009 में शुरू हुई थी। इस साल हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने की थी। फाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। खिताबी मुकाबले में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ही वह सबसे पहली टीम थी, जिसे सम्मान के रूप में सफेद ब्लेजर दिया गया था। इसके बाद साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता भारत को भी यह ब्लेजर दिया गया था और फिर 2017 में पाकिस्तान को भी सम्मान के तौर पर व्हाइट ब्लेजर दिया गया था।

Created On :   10 March 2025 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story