ICC Champions Trophy 2025 Finals Live: 212 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट, श्रेयस और हार्दिक क्रीज पर मौजूद, इन्हीं दोनों पर टिकी टीम की उम्मीद

- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में आमने सामने हैं भारत और न्यूजीलैंड
- मुकाबले में पहली पारी की हो चुकी है समाप्ती
- कीवियों ने भारत के सामने सेट किया 252 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे खिताबी जंग में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है।
भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत।
न्यूजीलैंड की टीम
विल यंग, रचिन रविन्द्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।
Live Updates
- 9 March 2025 9:48 PM IST
चैंपियन बनी टीम इंडिया
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से मात दे दी है। इसी के साथ रोहित ब्रिगेड ने 12 सालों का सूखा समाप्त कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड से अपने 15 साल पहले मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है।
- 9 March 2025 9:45 PM IST
जीत की दहलीज पर खड़ी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में जीत की दहलीज पर खड़ी है। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 11 गेंदों में महज 5 रनों की जरूरत है।
- 9 March 2025 9:41 PM IST
टीम इंडिया को लगा छठा झटका
न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में टीम इंडिया को छठा झटका लग चुका है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए।
- 9 March 2025 9:31 PM IST
46 ओवरों के बाद भारत का स्कोर
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 46 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 9:22 PM IST
44 ओवरों के बाद भारत का स्कोर
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करते हुए 44 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 9:13 PM IST
अक्षर पटेल भी लौटे पवेलियन
भारतीय ऑलराउंड अक्षर पटेल 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल ब्रेसवेल का शिकार हो गए। इस दौरान उन्होंने गेंद को हवा में उछाला था लेकिन विलियम ओरुर्क ने उसे लपक लिया।
- 9 March 2025 9:11 PM IST
200 के पार पहुंचा भारत का स्कोर
मुकाबले में न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है। उन्होंने ये आंकड़ा 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पार किया।
- 9 March 2025 9:00 PM IST
अर्धशतक से चूंके श्रेयस
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर काफी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 39वें ओवर में वह कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर की गेंद के शिकार हो गए। इस दौरान उन्होंने 48 रन बनाए थे।
- 9 March 2025 8:56 PM IST
38 ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में न्यूजीलैंड के दिए 252 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 38 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 8:46 PM IST
36 ओवरों के बाद भारत का स्कोर
मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने .36 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं।
Created On :   9 March 2025 1:56 PM IST