रेसिपी: आज ही ट्राई करें मशरूम सोया करी, प्रोटीन से भरपूर है ये सब्जी

  • मशरूम और सोया बड़ी दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं
  • मशरूम सोया करी एक मसालेदार, क्रीमी और रिच ग्रेवी वाली रेसिपी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मशरूम और सोया बड़ी दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें कई पोशक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको मशरूम पसंद है तो आप यह नई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। मशरूम सोया करी एक मसालेदार, क्रीमी और रिच ग्रेवी वाली रेसिपी है। त्योहार या पार्टीज जैसे स्पेशल मौकों पर आप इसे मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। नॉर्मल दिनों में भी अगर कुछ अच्छा खाने का मन करे तो आप इसे जरूर ट्राई करें। मशरूम सोया करी बनाते समय आप चाहें तो क्रीम स्किप भी कर सकते हैं क्योंकि काजू का पेस्ट इसे स्मूद टेक्सचर देता ही है। आप इस सब्जी को बटर रोटी, नान, रूमाली रोटी या पूरी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री -

नमक - 1/2 छोटा चम्मच

सोया बड़ी - 1 कप (50 ग्राम)

मशरूम - 200 ग्राम

तेल - 2 बड़ा चम्मच

घी - 1 बड़ा चम्मच

काली मिर्च - 6-7

बड़ी इलाइची - 1

दालचीनी - 1 टुकड़ा

तेज पत्ता - 2

लौंग - 4

जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

टमाटर - 2 (250 ग्राम)

हरी मिर्च - 1

अदरक - 1/2 इंच

काजू - 1/4 कप

हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च - 1.5 चम्मच

कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच

क्रीम - 2-3 बड़ा चम्मच

नमक - 1 चम्मच

गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच

हरा धनिया पत्ती - 2 बड़ा चम्मच

वीडियो क्रेडिट - NishaMadhulika


Created On :   6 Oct 2023 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story