रेसिपी: इस भरी गर्मी में बनाना चाहते हैं घर पर ही मार्केट जैसी कुल्फी, इस रेसिपी की लें मदद, बच्चे हो जाएंगे खुश
By - Bhaskar Hindi |9 April 2025 6:42 PM
- गर्मियों का मौसम हो गया है शुरू
- घर पर बनाएं कुल्फी
- कुल्फी बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में सभी लोगों का हर समय कुछ ना कुछ रिफ्रेशिंग खाने का मन होता है। अगर आपको रिफ्रेशिंग चीजों में आइसक्रीम खाने का मन होता है लेकिन मार्केट की खाने की चीजें नहीं खाने का मन है तो आप घर पर ही कुल्फी बना सकते हैं। आज हम आपके लिए कुल्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जिसको अपनाकर आप आराम से घर पर ही मार्केट जैसी कुल्फी बना सकती हैं। तो चलिए मार्केट जैसी कुल्फी बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
कुल्फी बनाने के लिए सामग्री
दूध - 2 लीटर
केसर - थोड़ा
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
चीनी - 1 कप
दूध पाउडर - 2 छोटा चम्मच
सूखे मेवे - आवश्यकतानुसार
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On : 9 April 2025 6:29 PM
Next Story