रेसिपी: फादर्स डे के मौके पर प्लान कर रहे हैं स्पेशल डिनर तो बनाए पनीर लबाबदार, जानिए पूरी रेसिपी

  • 16 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा
  • डिनर में बनाए पनीर लबाबदार
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरों में कोई भी सेलिब्रेशन बिना टेस्टी खाने के अधूरा है। अगर आप भी फादर्स डे की तैयारियों में लगे हैं तो खाने में भी कुछ स्पेशल बनाने का जरूर सोच रहे होंगे। फादर्स डे के मौके पर अगर घर पर स्पेशल डिनर प्लान कर रहे हैं तो पनीर लबाबदार जरूर बनाएं। हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हम अपने पिता का धन्यवाद करते हैं। अपने जीवन में पिता के योगदान का आभार जताते हुए इस दिन को उनके लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं। फादर्स डे का सेलिब्रेशन टेस्टी खाने के बिना अधूरा है।

सामग्री -

बेस ग्रेवी के लिए -

तेल - 2 से 3 चम्मच

जीरा 1 चम्मच

लहसुन - 8 से 10

अदरक - 2 इंच

हरी मिर्च - 2 से 3

प्याज - 2 (कटा हुआ)

तेज पत्ता - 2

दालचीनी - 1 इंच

हरी इलायची - 3 से 4

टमाटर - 3

धनिया की डंठल - 2 से 3 चम्मच

नमक - स्वाद अनुसार

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च - 4 से 5

काजू - 15

खरबूजे के बीज - 3 चम्मच

गरम पानी - जरूरत के हिसाब से

पनीर भूनने के लिए -

तेल - 2 चम्मच

पनीर - 500 ग्राम (स्क्वायर)

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

नमक - एक चुटकी

फाइनल कुकिंग के लिए -

तेल - 3 से 4 चम्मच

जीरा - 1 चम्मच कटी हुई

हरी मिर्च - 2

प्याज (मीडियम साइज) - 2

अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

टमाटर - 2 (कटा हुआ)

नमक - स्वादानुसार

शिमला मिर्च - 1 (कटा हुआ)

शक्कर - एक चुटकी

फ्रेश क्रीम - 3 से 4 चम्मच

मक्खन - 2 चम्मच

भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर - 1/2 चम्मच

गरम मसाला - एक चुटकी

पनीर (कसा हुआ) - 30 से 35 ग्राम

हरा धनिया - एक छोटी मुट्ठी

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Created On :   15 Jun 2024 12:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story