दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP का अस्तित्व खतरे में? बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया का बड़ा दावा, बोले- CM भगवंत मान के पास पूरे अधिकार नहीं

AAP का अस्तित्व खतरे में? बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया का बड़ा दावा, बोले- CM भगवंत मान के पास पूरे अधिकार नहीं
  • योगेंद्र चंदोलिया का बड़ा दावा
  • केजरीवाल को घेरा
  • पंजाब सरकार को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आम आदमी पार्टी टूटने की कगार पर है? क्या पार्टी सिमटने वाली है? इस समय यहीं सवाल राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बुधवार (12 फरवरी) को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने यह भी कहा कि आप का अस्तित्व खतरे में है। पंजाब में आप की सरकार तो है लेकिन सीएम भगवंत मान को पूरे अधिकार नहीं है।

पंजाब में रिमोट सरकार- बीजेपी सांसद

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। पंजाब में उनकी चुनी हुई सरकार है लेकिन लगातार कहा जा रहा है कि वह रिमोट सरकार है और भगवंत मान को पूरे अधिकार नहीं है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं। दिल्ली की जनता ने उन्हें (अरविंद केजरीवाल) यहां से विदा कर दिया है और अब पंजाब से भी उनकी सरकार जाने वाली है ऐसा लग रहा है।

AAP की बैठक

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (11 फरवरी) को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की थी। इस मीटिंग में पंजाब के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आप सरकार शिक्षा, पानी जैसे अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है। वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि बैठक में दिल्ली में मिली हार का भी मंथन हुआ।

'सभी एमएलए हैं एकजुट'

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं।

Created On :   12 Feb 2025 1:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story