दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? मीडिया रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, जानें चुनाव के बाद राज्य में होगा बदलाव या फिर रिपीट होगी AAP सरकार
- 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
- आज राज्य में थम गया प्रचार-प्रसार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में मीडिया में हार-जीत को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच एक और अनुमान सामने आया है। जिसमें मुकाबला काफी दिलचस्प दिखाई दे रहा है।
एक समाचार पत्र ने दिल्ली चुनाव को लेकर संभावित परिणामों के अनुमान पर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक राज्य की कुल 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 43 से 47 सीटें जा सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 23-27 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में कांग्रेस को एक बार फिर एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि, 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं। वहीं, साल 2020 के दिल्ली चुनाव के दौरान आप को 62 और बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं।
क्यों मिल रही है आप को कम सीटें
वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट में आप को 43-47 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, बीजेपी सिंगल आंकड़े से बढ़कर 20 पार हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट ने आम आदमी पार्टी की सीट घटने को लेकर 10 साल की सत्ता विरोधी लहर, केजरीवाल की ईमानदार वाली छवि को नुकसान, शीशमहल व करप्शन जैसे आरोप, चुनाव से पहले 8 विधायकों का इस्तीफा, आम आदमी पार्टी के अंदरखाने में नाराजगी और कांग्रेस काट सकती आप का वोट जैसे बड़े कारण बताई है।
असल नतीजे आएंगे 8 फरवरी को
यह केवल अनुमान है। राज्य में 5 फरवरी को मतदान होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस बार जमकर चुनाव प्रचार किया है। जिसके चलते मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि राज्य में इसकी सरकार बनती है।
Created On :   3 Feb 2025 6:54 PM IST