मोदी कैबिनेट 3.0: मोदी कैबिनेट में मंत्री पद नहीं मिलने पर क्या बोले फग्गन सिंह कुलस्ते? तीन बार संभाल चुके है राज्यमंत्री का पद

मोदी कैबिनेट में मंत्री पद नहीं मिलने पर क्या बोले फग्गन सिंह कुलस्ते? तीन बार संभाल चुके है राज्यमंत्री का पद
  • मोदी कैबिनेट में फग्गन सिंह कुलस्ते को नहीं मिली है जगह
  • जानिए मंत्रीपद नहीं मिलने पर क्या बोले कुलस्ते?
  • तीन बार रह चुके हैं केंद्रीय राज्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मंडला लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर संसद पहुंचने वाले आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते को इस बार मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि फग्गन सिंह कुलस्ते इससे पहले तीन पर अलग-अलग प्रभार के साथ केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वह ग्रामीण विकास राज्यमंत्री थे और पहले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री का पदभार संभाला था। कुलस्ते अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 1999 से 2004 तक आदिवासी और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री का पद संभाला था।

लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत का आंकड़ा पार कर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पीएम मोदी के साथ 72 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिसमें से 30 को कैबिनेट मंत्री और 36 को राज्यमंत्री बनाया गया। वहीं 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

कुलस्ते ने क्या कहा?

मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर आदिवासी भाजपा नेता और मंडला सीट से लगातार 6 बार सांसद बने फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुलस्ते ने कहा कि तीन बार राज्यमंत्री बनने के बाद चौथी बार फिर से राज्यमंत्री बनना सही नहीं रहेगा। बीजेपी सांसद ने बताया कि यही वजह है कि उन्होंने राज्यमंत्री पद से राफ इंकार कर दिया।

भाजपा के पाले में अहम मंत्रालय

केंद्र की भाजपा सरकार ने कई बड़े मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं। इनमें रक्षा, गृह, स्वस्थ्य, परिवहन, विदेश, वित्त, शिक्षा, कपड़ा, ऊर्जा, शहरी विकास, कृषि, वाणिज्य, और ऊर्जा जैसे मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इसके अलावा भाजपा ने जहाजरानी एवं जलमार्ग, उपभोकता , अक्षय ऊर्जा, दूरसंचार मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और श्रम मंत्रालय भी रखे हैं। खेल मंत्रालय, कोयला और खनन, जलशक्ति मंत्रालय को भी शामिल किया गया है। मोदी सरकार में रामदास आठवले को सामाजिक न्याय विभाग का राज्य मंत्री के तौर पर चुना गया है। जबकि, अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और केमिकल फर्टिलाइजर विभाग का राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा ने कद्दावर सांसदों को शामिल किया है। इनमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय , अमित शाह को गृह मंत्रालय, और नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय रिपीट किया गया है। जबकि, जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उवर्रक, शिवराज सिंह चौहान को कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास और निर्मला सीतारमण को वित्त एवं कारपोरेट मामले सौंपा गया है। डॉ एस जयशंकर को विदेश, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा एवं शहरी विकास, एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात और पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय सौंपा। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम दिया गया। राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह को पंचायती राज, मछळी पालन, पशुपालन एवं डेयरी और सर्वानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय दिया गया है।

Created On :   17 Jun 2024 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story