उपचुनाव 2024 लाइव अपडेट: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, अमरवाड़ा में सबसे अधिक, बद्रीनाथ में सबसे कम मतदान

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, अमरवाड़ा में सबसे अधिक, बद्रीनाथ में सबसे कम मतदान
  • 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे नतीजे
  • आम चुनाव के नतीजों के बाद ये पहला उपचुनाव
  • हिमाचल प्रदेश सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनावी मैदाम में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। उपुचनाव में सबसे ज्यादा 4 विधानसभा सीटें पश्चिम बंगाल की हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की 3 , उत्तराखंड की 2, सीटों पर भी मताधिकार अपने मत डालेंगे। बिहार की रूपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं।

आपको बता दें हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए। आम चुनाव के नतीजों के बाद ये पहला उपचुनाव है। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गज और कुछ नए चेहरे भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Live Updates

  • 10 July 2024 5:06 AM GMT

    जानिए सुबह 9 बजे तक की वोटिंग परसेंट

    मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा - 16.90 फीसदी

    बिहार के रूपौली - 9.23 फीसदी

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर - 15.71 फीसदी

    हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ - 16.48 फीसदी

    हिमाचल प्रदेश के देहरा - 15.70 फीसदी

    पंजाब जालंधर वेस्ट - 10.30 फीसदी

    तमिलनाडु के विक्रवंडी - 12.94 फीसदी

    उत्तराखंड के बद्रीनाथ - 6.50 फीसदी

    उत्तराखंड के मंगलौर - 8.58 फीसदी

    पश्चिम बंगाल के रायगंज - 10.01 फीसदी

    पश्चिम बंगाल के माणिकतला - 9.01 फीसदी

    पश्चिम बंगाल के रानाघाट दक्षिण - 11.58 फीसदी

    पश्चिम बंगाल के बगदा- 10.61 फीसदी

  • 10 July 2024 3:10 AM GMT

    पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर उपचुनाव

    पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर उपचुनाव हैं जिनमें रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला शामिल हैं। टीएमसी ने 2021 के पश्चिम बंगाल चुनावों में मानिकतला सीट जीती थी। वहीं भाजपा ने रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बागदा में जीत हासिल की थी। बाद में भाजपा के विधायक टीएमसी में चले गए।

  • 10 July 2024 2:50 AM GMT

    इंडिया और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर

    7 राज्यों की 13 सीटों पर हो उपचुनाव में अधिकतर सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी बीजेपी को सीधी टक्कर दे रही है। जिन सीटों पर गठबंधन चुनाव लड़ रहा है, वहां एनडीए और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। 


  • 10 July 2024 2:47 AM GMT

    मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव

    मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के बीजेपी में चले जाने के बाद इस्तीफा देने  की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां बीजेपी कांग्रेस और जीजीपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अबकी बार कमनेश शाह बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। 


Created On :   10 July 2024 2:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story