दिल्ली सीएम शपथ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में गैरमौजूद रहेंगे

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में गैरमौजूद रहेंगे
  • आज उत्तर प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा
  • असम में भी जारी है बजट सत्र
  • यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हुआ था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार में सीएम की शपथ लेने जा रही रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शामिल नहीं होंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कैबिनेट मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों लोग शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। रेखा गुप्ता वर्तमान में देश में दूसरी महिला सीएम होंगी।

आपको बता दें आज यूपी का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके चलते योगी दिल्ली नहीं जा रहे हैं। आज सुबह 11 बजे योगी सरकार अगले वित्तीय वर्ष (2025-26) का बजट विधानसभा में पेश करेगी। यूपी का बजट करीब साढ़े 7 लाख करोड़ होने का अनुमान है। 24, 25, 27 और 28 फरवरी को सदन में बजट पर चर्चा होगी। यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से शुरू हुआ था। असम में बजट सत्र चल रहा है। इसके चलते मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी आज दिल्ली नहीं आ सकेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह आज रामलीला मैदान में होगा। समारोह में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। सिक्योरिटी के मद्देनजर दिल्ली के सेंट्रल, नॉर्थ और नई दिल्ली इलाकों में हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

आपको बता दें कि शालीमार बाग विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने आप की वंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों से हराया था और वह पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। रेखा गुप्ता से पहले सुषमा स्वराज (बीजेपी), शीला दीक्षित (कांग्रेस) और आतिशी (आप) सीएम रह चुकी हैं। मौजूदा समय में बीजेपी शासित या सहयोगी सरकारों में वे एकमात्र महिला सीएम होंगी और रेखा गुप्ता के सीएम बनने से पहले मौजूदा वक्त में पूरे देश में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इकलौती महिला मुख्यमंत्री।

Created On :   20 Feb 2025 9:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story