दिल्ली चुनाव नतीजा 2025: 'चतुराई की राजनीति का हो गया अंत...', दिल्ली में बीजेपी को मिली बड़ी जीत पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
- बीजेपी को दिल्ली में मिली प्रचंड जीत
- जीत पर बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया
- चतुराई की राजनीति का हो गया अंत- डिप्टी सीएम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। जिस पर अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में चतुराई का अंत हो गया है। लोगों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है।
चतुराई की राजनीति का अंत हो गया- विजय सिन्हा
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा- चतुराई की राजनीति का अंत हो गया है। जो वादा करते थे लोगों ने उन्हें नकार दिया है और जो गारंटी देते हैं उसको लोगों ने स्वीकारा है। आज मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है। दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बदलते भारत, विकसित भारत पर मुहर लगाई है।
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत
8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें आम आदमी पार्टी को हार सामना करना पड़ा है। 70 सीटों वाले दिल्ली में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
Created On :   9 Feb 2025 9:52 PM IST