दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: थम गया दिल्ली चुनाव प्रचार का शोर, अब 5 फरवरी को होगा मतदान
- 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में मतदान
- 8 फरवरी को आएंगे चुनाव के नतीजे
- बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे खत्म हो गया है। बीते दो महीने से दिल्ली चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जारी था। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा सभी पार्टी के नेता ने पूरी ताकत के चुनाव प्रचार किया। अब 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है।
तीनों पार्टी ने जमकर किया प्रचार
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी और आप के कई दिग्गज नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया। वहीं, बीजेपी की ओर से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, जेपी नड्डा, रमेश बिधूड़ी चुनाव प्रचार करते दिखे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी बीजेपी के लिए खूब मेहनत करते दिखे। 10 जनवरी को राज्य में नामाकंन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वहीं, नॉमिनेशन की लास्ट डेट 17 जनवरी को रही।
राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में खूब बयानबाजी देखने को मिली।
पिछले दो चुनाव का हाल
राज्य में 70 विधानसभा सीटें हैं। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी को केवल 8 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। इसके अलावा इस चुनाव में कांग्रेस का दिल्ली में सूपड़ा साफ हो गया। 2015 के मुकाबले में आम आदमी पार्टी को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव में भी एक भी सीट नहीं जीत पाई।
Created On :   3 Feb 2025 6:06 PM IST