बिहार सियासत: विधानसभा चुनाव में गूंज सकता है मोकामा गोलीबारी का मुद्दा! विपक्ष एनडीए को घेरने की कर सकता है प्लानिंग

  • विधानसभा चुनाव में गूंज सकता है मोकामा गोलीबारी का मुद्दा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना के मोकामा में 22 और 24 जनवरी को जमकर गोलीबारी हुई। बाहुबली नेता अनंत सिंह और कुख्यात सोनू–मोनू गैंग के बीच गैंगवार देखने को मिली। जिसके चलते पूरा इलाका दहल उठा। पूरे मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सुशासन सरकार पर हमला बोला। इसके बाद शुक्रवार के दिन अनंत सिंह और सोनू ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू के तौर पर है। अब देखना होगा कि बिहार की राजनीति में इस घटना का क्या असर होता है? क्योंकि, इसी साल नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें इस मुद्दे को लेकर भी सियासत हो सकती है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को घेर सकती है।

डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया

बीते दिन शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लागू करने में जुटी हुई है। गलत करने वाले बचेंगे नहीं। पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार पूरी सजगता के साथ कानून राज को स्थापित कर रही है। छोटी-मोटी घटनाओं पर भी सरकार की नजर है। कानून तोड़ने वाले बचेंगे नहीं। प्रशासन ईमानदारी से लगा हुआ है।

मोकामा में जमकर चली गोली

गौरतलब है कि, शुक्रवार रात को मोकामा में दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद के चलते फिर से गोलीबारी हुई। पटना के पंचमहला थाना के हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गई। आज यानी शुक्रवार को इस मामले को लेकर अनंत सिंह ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुकेश सिंह ने एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि, मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बुधवार को गोलीबारी हुई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Created On :   25 Jan 2025 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story