एग्जिट पोल 2024: सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का प्रदर्शन फीका

सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का प्रदर्शन फीका
  • देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान खत्म
  • एग्जिट पोल के रिजल्ट पर टिकी नजर
  • जानिए पूरा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान शनिवार की शाम समाप्त हो गया है। इसके बाद अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर टिकी है। जानिए एग्जिट पोल से जुड़ी पूरे आंकड़े।

Live Updates

  • 1 Jun 2024 3:23 PM GMT

    झारखंड एग्जिट पोल का रिजल्ट

    झारखंड में एग्जिट पोल के आकंड़ो में एनडीए को 53, इंडिया गठबंधन को 38, और अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि, राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 11 से 13, इंडिया गठबंधन को 1 से 3 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना हैं। 

  • 1 Jun 2024 3:20 PM GMT

    लोकसभा की 543 में से 365 सीटों पर यह रही स्थिति

    एग्जिट पोल में अब तक लोकसभा की 543 सीटों में से 365 सीटों पर आकड़ो सामने आए हैं। इनमें से एनडीए 215 से 253 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन को 108 से 139 और अन्य को 2 से 10 सीटे मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

  • 1 Jun 2024 3:15 PM GMT

    ओडिशा एग्जिट पोल का रिजल्ट

    ओडिशा में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए को 45, इंडिया गठबंधन को 18, बीजेडी को 33 और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। यहां की 21 लोकसभा सीटों की बात करें तो एनडीए को 17 से 19, इंडिया गठबंधन को 0 से 2, बीजेडी को 1 से 3 और अन्य की 0 सीटें मिलने की संभावना है।

  • 1 Jun 2024 3:08 PM GMT

    पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल का रिजल्ट

    पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए की 43, कांग्रेस को 13 और टीएमसी को 42 प्रतिशत सीटें मिल रही हैं। यहां की 42 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 23 से 27 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि, कांग्रेस को 1 से 3 और टीएमसी को 13 से 17 सीटें मिलने की उम्मीद हैं।    

  • 1 Jun 2024 2:57 PM GMT

    गोवा एग्जिट पोल का रिजल्ट

    गोवा में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए को 45, इंडिया गठबंधन को 46 और अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां की कुल 2 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 1 से 2, इंडिया गठबंधन को 0 से 1 और अन्य को 0 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

  • 1 Jun 2024 2:52 PM GMT

    गुजरात एग्जिट पोल का रिजल्ट

    गुजरात में एग्जिट पोल के आकड़ो में एनडीए को 62, इंडिया गठबंधन को 35 और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 25 से 26, इंडिया गठबंधन को 0 से 1 और अन्य को 0 सीटें मिलने की स्थिति बन रही है।

  • 1 Jun 2024 2:45 PM GMT

    543 में से 274 सीटों पर यह रहा एग्जिट पोल

    एग्जिट पोल के आंकड़ो में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक एनडीए को 149 से 179, इंडिया गठबंधन को 94 से 115 और अन्य के खाते में 1 से 7 सीटें मिलने की स्थिति बन रही हैं। 

  • 1 Jun 2024 2:40 PM GMT

    छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल का रिजल्ट

    छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए के खाते में 61 प्रतिशत वोट मिलने के आसार है। जबकि, इंडिया गठबंधन को 33 और अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद हैं। जबकि, राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 21 से 23, इंडिया गठबंधन को 2 से 4 और अन्य को 0 सीटें मिलने की स्थिति बन रही हैं। 

  • 1 Jun 2024 2:31 PM GMT

    मध्यप्रदेश एग्जिट पोल का रिजल्ट

    एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में एनडीए को 54, इंडिया गठबंधन को 38, और अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। यहां पर सीटों की बात करें तो एनडीए के खाते में 26 से 28 सीटें आ रही हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि, अन्य को 0 सीटे मिल सकती है। 

  • 1 Jun 2024 2:15 PM GMT

    जानिए 543 में से 24 सीटों पर कौन आगे

    देश की कुल 543 सीटों में से 243 सीटों पर एबीपी न्यूज ने सीवोटर एग्जिट पोल के तहत आकड़े जारी किए हैं। जिसमें एनडीए को 92 से 117, इंडिया गठबंधन को 91 से 107 और अन्य को 1 से 7 सीट मिलते हुए नजर आ रही हैं। 

Created On :   1 Jun 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story