एग्जिट पोल 2024: सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का प्रदर्शन फीका

सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का प्रदर्शन फीका
  • देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान खत्म
  • एग्जिट पोल के रिजल्ट पर टिकी नजर
  • जानिए पूरा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान शनिवार की शाम समाप्त हो गया है। इसके बाद अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर टिकी है। जानिए एग्जिट पोल से जुड़ी पूरे आंकड़े।

Live Updates

  • 1 Jun 2024 2:09 PM GMT

    कर्नाटक एग्जिट पोल रिजल्ट

    कर्नाटक के एग्जिट पोल के रिजल्ट के मुताबकि, इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लग सकता है। जबकि, एनडीए को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। इस बार एनडीए को 54 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। जबकि इंडिया गठबंधन को 42 और अन्य को 2 प्रतिशत मिलने की स्थिति बन रही है। सीटों की बात करें तो यहां से एनडीए के पाले में 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन को 3 से 5 और अन्य को 0 सीटें आने की गुंजाइश है। 

  • 1 Jun 2024 2:02 PM GMT

    केंद्र शासित प्रदेशों में एग्जिट पोल का रिजल्ट

    केंद्र शासित प्रदेशों में एग्जिट पोल के आकड़ो के मुताबिक, यहां की 7 सीटों में से एनडीए को 2 से 6 और इंडिया गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार है। जबकि अन्य के खाते में 0 सीट की स्थिति बन रही है।  

  • 1 Jun 2024 1:53 PM GMT

    नॉर्थ ईस्ट में एग्जिट पोल का रिजल्ट

    देश के नार्थ ईस्ट राज्यों में एग्जिट पोल के मुताबिक,यहां की 25 सीटों में से एनडीए को 16 से 21, इंडिया गठबंधन को 3 से 7 और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना है।

  • 1 Jun 2024 1:48 PM GMT

    तेलंगाना में एग्जिट पोल का रिजल्ट

    तेलंगाना में एग्जिट पोल के आकड़ों के मुताबिक, राज्य में एनडीए को 33, इंडिया गठबंधन को 39, बीआरएस को 20, एआईएमआईएम को 2 और अन्य के खाते में 6 प्रतिशत वोट आने की उम्मीद है। इसके अलावा सीटों के मामले में एनडीए को 7 से 9, इंडिया गठबंधन को 7 से 9 और अन्य के पाले में 0 से 1 सीट आने की स्थिति बन रही है। 

  • 1 Jun 2024 1:40 PM GMT

    आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल का रिजल्ट

    आंधप्रदेश में एनडीए को सबसे अधिक बढ़त मिलने के आसार बन रहे हैं। एनडीए को 53, इंडिया गठबंधन को 3, वाईएसआरसीपी को 42 और अन्य को 2 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। राज्य में सीटों की बात करें तब भी एनडीए को सर्वाधिक सीटें मिलने की स्थिति बन रही है। एनडीए के पाले में 21 से 24 सीटें आ सकती है। जबकि, वाईएसआरसीपी को 0 से 4 सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इंडिया गठबंधन को 0 सीट मिलने की गुंजाइश है। जो काफी हैरान करने वाली है। 

  • 1 Jun 2024 1:28 PM GMT

    तमिलनाडु एग्जिट पोल का रिजल्ट

    एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन को सर्वाधिक 46 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, एनडीए को 46, एआईडीएमके को 21 और अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो यहां इंडिया गठबंधन को 37 से 39 सीटें मिलने की स्थिति बन रही हैं। एनडीए के पाले में 0 से 2 सीट मिलने की संभावना है। 

  • 1 Jun 2024 1:18 PM GMT

    केरल एग्जिट पोल का रिजल्ट

    एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल राज्य में एनडीए के खाते में 1 से 3 सीट और यूडीएफ को 17 से 19 मिलने की संभावनाएं है। जबकि, एलडीएफ और अन्य के पाले में 0-0 सीटे मिल सकती है। इसके अलावा यूडीएफ को 42, एलडीएफ को 33, एनडीए को 23 और अन्य के खाते में 2 प्रतिशत वोट आ सकते हैं।

  • 1 Jun 2024 1:09 PM GMT

    जल्द आएगा एग्जिट पोल का पहला आकड़ा

    एग्जिट पोल का पहला आकड़ा जल्द ही सामने आने वाला है। कुछ ही देर में एनडीए और इंडिया गठबंधन से जुड़े आकड़े सामने आना शुरु हो जाएंगे। 

Created On :   1 Jun 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story