एग्जिट पोल 2024: सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का प्रदर्शन फीका

सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का प्रदर्शन फीका
  • देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान खत्म
  • एग्जिट पोल के रिजल्ट पर टिकी नजर
  • जानिए पूरा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों का मतदान शनिवार की शाम समाप्त हो गया है। इसके बाद अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर टिकी है। जानिए एग्जिट पोल से जुड़ी पूरे आंकड़े।

Live Updates

  • 1 Jun 2024 5:03 PM GMT

    543 सीटों में से जीत का पलड़ा किसकी तरफ भारी

    लोकसभा की 543 सीटों पर हुए एग्जिट पोल के आकड़ो में एनडीए बहुमत पाती नजर आ रही है। इन सीटों में से एनडीए के पाले में 353 से 383 सीटें आ रही है। जबकि, इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटें मिल रही है। इसके अलावा अन्य को 4 से 12 सीटें मिलने की स्थिति बन रही है।

  • 1 Jun 2024 4:40 PM GMT

    उत्तरप्रदेश एग्जिट पोल का रिजल्ट

    उत्तरप्रदेश में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए को 44, इंडिया गठबंधन को 37, बीएसपी को 14 और अन्य को 5 प्रतिशत वोट मिलने के आसार है। जबकि, राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 62 से 66, इंडिया गठबंधन को 15 से 17 और अन्य को 0 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

  • 1 Jun 2024 4:30 PM GMT

    बिहार एग्जिट पोल का रिजल्ट

    बिहार में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए को 52 प्रतिशत, इंडिया गठबंधन को 39 और अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि, राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 34 से 38, इंडिया गठबंधन को 3 से 5 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है।

  • 1 Jun 2024 4:08 PM GMT

    लोकसभा की 543 में से 463 सीटों पर यह रही स्थिति

    एग्जिट पोल में अब तक लोकसभा की 543 सीटों में से 463 सीटों पर आकड़े जारी हो चुके हैं। इसमें से एनडीए 278 से 330 सीटों के साथ बढ़त बनाया हुआ है। जबकि, इंडिया गठबंधन को 126 से 174 और अन्य के पाले में 4 से 12 सीटें आने के आसार है।   

  • 1 Jun 2024 4:01 PM GMT

    दिल्ली एग्जिट पोल का रिजल्ट

    दिल्ली में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए को 51, इंडिया गठबंधन को 46 और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिलने के आसार है। जबकि, राज्य की 7 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 4 से 6, इंडिया गठबंधन को 1 से 3 और अन्य को 0 सीटें मिलने की स्थिति बन रही है।

  • 1 Jun 2024 3:53 PM GMT

    जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड एग्जिट पोल का रिजल्ट

    जम्मू कश्मिर में एग्जिट पोल के आंकड़ो में राज्य की 5 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 1 से 2, इंडिया गठबंधन को 0 से 2 और अन्य को 2 से 3 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। उत्तराखंड की बात करें तो यहां की 5 लोकसभा सीटों के भाजपा के खाते में आने की संभावना है।  

  • 1 Jun 2024 3:50 PM GMT

    हिमाचल एग्जिट पोल का रिजल्ट

    हिमाचल में एग्जिट पोल के आंकड़ो में एनडीए को 60, इंडिया गठबंधन को 36 और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद हैं। जबकि, राज्य की 4 सीटों में से एनडीए को 3 से 4, इंडिया गठबंधन को 0 से 1 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है।

  • 1 Jun 2024 3:45 PM GMT

    लोकसभा की 543 में से 402 सीटों पर यह रही स्थिति

    एग्जिट पोल में अब तक लोकसभा की 543 में से 402 सीटों पर आकड़े सामने आ चुके हैं। इनमें एनडीए 231 से 275 के साथ रेस में आगे हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन को 122 से 161 और अन्य को 2 से 10 सीटों मिलत नजर आ रही हैं।

  • 1 Jun 2024 3:34 PM GMT

    हरियाणा एग्जिट पोल का रिजल्ट

    हरियाणा मेंं एग्जिट पोल में एनडीए को 43, इंडिया गठबंधन को 45 और अन्य को 12 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। राज्य की 10 सीटों में से एनडीए को 4 से 6, इंडिया गठबंधन को 4 से 6 और अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना हैं।

  • 1 Jun 2024 3:29 PM GMT

    पंजाब एग्जिट पोल का रिजल्ट

    पंजाब में एग्जिप पोल के आंकड़ों में एनडीए को 21, कांग्रेस को 33, आम आदमी पार्टी को 24 और शिरोमणि अकाली दल को 22 प्रतिशत वोट मिलने की संभावनाएं जताई गई है। जबकि, राज्य की 13 सीटों में से एनडीए को 1 से 3, कांग्रेस को 6 से 8, आम आदमी पार्टी को 3 से 5 और अकाली दल को 0 सीटें मिलने के आसार हैं। 

Created On :   1 Jun 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story