बिहार विधानसभा चुनाव 2025: क्या महागठबंधन में CM नीतीश कुमार के लिए खुले हैं दरवाजे? जानें सवाल पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

क्या महागठबंधन में CM नीतीश कुमार के लिए खुले हैं दरवाजे? जानें सवाल पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया
  • बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
  • महागठबंधन में शामिल होंगे सीएम नीतीश कुमार?
  • जानें सवाल पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए सूबे की सभी पार्टियां एक्टिव हो गई है। इस बीच रविवार को पटना स्थित आरजेडी कार्यालय के सामने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने धरना दे रहे हैं। इस दौरान मीडिया ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा कि क्या आरजेडी नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर देगी? क्या वह महागठबंधन में उनका स्वागत करेंगे? इस पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से कहा कि यह बकवास है। बिहार में सीधे विधानसभा चुनाव होने है।

महागठबंधन में आएंगे नीतीश कुमार?

इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा को आरक्षण चोर बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आरक्षण चारों का साथ नहीं दे सकते है। हमारी पार्टी की तरफ से नीतीश को ऑफर ना पहले दिया गया था। ना अब दिया गया है। उनको ऑफर नहीं देंगे। बयान देने के लिए सिर्फ हम और लालू यादव अधिकृत हैं। इसके अलावा इस पर बोलने के लिए कोई अधिकृत नहीं है। आखिर इस तरह का सवाल कहां से आ जाता है? इस तरह की फालतू बातें नहीं होनी चाहिए।

लिहाजा, तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए कोई जगह नहीं है। बता दें, राज्य में लगातार आरजेडी की ओर से जेडीयू और भाजपा में फूट डालने के प्रयास कर रही है। आरजेडी का कहना है कि भाजपा जेडीयू के विधायकों को तोड़ रही है। बीजेपी नीतीश कुमार को हटाकर अपना सीएम बनाएगी। इसके बाद जेडीयू को समाप्त करेगी।

सवाल सुनकर भड़के तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता परोक्ष अपरोक्ष रूप में नीतीश को महागठबंधन में आने का ऑफर भी दे देते हैं, लेकिन तेजस्वी ने साफ कर दिया कि नीतीश के लिए कोई ऑफर नहीं है। वैसे नीतीश भी कई बार बोल चुके हैं की दो बार इधर से उधर हो गए थे, अब हमेशा एनएडीए में रहेंगे।

बता दें, लंबे समय से आरजेडी के नेता प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दे रहे हैं। हालांकि, अब तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया कि नीतीश के लिए कोई ऑफर नहीं है। वैसे नीतीश भी कई बार बोल चुके हैं की दो बार इधर से उधर हो गए थे, अब हमेशा एनएडीए में रहेंगे।

Created On :   9 March 2025 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story